फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   samprdayik tacraw in sardhna

सरधना में मामूली कहासुनी के बाद सांप्रदायिक टकराव  

Thu, 06 Oct 2016 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 06 Oct 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
samprdayik tacraw in sardhna
थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची पूर्व भाजपा नगराध्यक्ष नीरज जैन और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला बेलदारान में भाजपा नेता की दुकान के सामने खड़ी गाड़ी में दूसरे समुदाय के युवक द्वारा साइड मारने के मामूली विवाद ने सांप्रदायिक टकराव का रूप ले लिया। आरोप है कि कहासुनी के बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने भाजपा नेता के घर पर हमला बोल दिया। जिसमें भाजपा नेता समेत परिवार के सात सदस्य घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन


घटना के विरोध में व्यापारी बाजार बंद कर कोतवाली पहुंच गए। सूचना पर भाजपा विधायक संगीत सोम और जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा समेत तमाम कार्यकर्ता सीएचसी पहुंच गए। जहां विधायक आरोपियों पर केस दर्ज होने और उनकी गिरफ्तारी न होने तक करीब तीन घंटे तक डटे रहे। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई की सूचना देने के बाद ही विधायक वहां से हटे।
विज्ञापन


मोहल्ला बेलदारान निवासी नीरज जैन पुत्र सुखदर्शन जैन सांसद नगर प्रतिनिधि के साथ भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष हैं। नीरज जैन के मकान के सामने बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे एक गाड़ी से ब्रेड उतर रही थी। इस दौरान वहां से गाड़ी से निकले दानिश पुत्र तनसीर और अमजद की साइड लगने को लेकर नीरज से कहासुनी हो गई। उस समय तो दोनों युवक वहां से चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद दोनों युवक करीब दो दर्जन लोगों के साथ वापस लौटे और लाठी-डंडे और धारदार हथियारों के साथ नीरज जैन के घर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में  नीरज, उनके पिता सुखदर्शन, भाई राजीव व दीपक के अलावा पत्नी रीता और बेटे सौरभ व सन्नी घायल हो गए। दूसरे पक्ष से भी एक युवती को चोट लगना बताया गया। भाजपा नेता के घर पर हमला होने की सूचना पर व्यापारियों में रोष फैल गया। व्यापारी बाजार बंद कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर कोतवाली पहुंच गए और घेराव किया। 

विधायक ने दिया अल्टीमेटम
सूचना
पर विधायक संगीत सोम समर्थकों के साथ सीएचसी पहुंच गए। वहीं, नगर में सांप्रदायिक टकराव की सूचना पर ठाकुर चौबीसी के सैकड़ों लोग सीएचसी पहुंचना शुरू हो गए। इस दौरान पूर्व विधायक अब्दुल वहीद कुरैशी, रालोद नेता ऐनूद़दीन शाह, पंकज जैन, मलखान सैनी सहित गण्यमान्य लोग भी सीएचसी पहुंच गए और विधायक सोम से वार्ता की। विधायक ने स्पष्ट कह दिया कि जब तक आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं हो जाता और गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक मामला शांत नहीं होगा। इस दौरान करीब तीन घंटे संगीत सोम समर्थकों संग सीएचसी में डटे रहे।  

पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप
इसकी
सूचना जिला मुख्यालय पहुंची तो हड़कंप मच गया। दोपहर बाद एडीएम दिनेश चंद्र, एसपी देहात प्रवीण रंजन, सीओ ब्रिजेश कुमार, एसडीएम राकेश कुमार सिंह सीएचसी पहुंचे और विधायक से वार्ता की। काफी हंगामे के बाद अफसरों ने विधायक को बताया कि अतुल जैन पुत्र सुखदर्शन जैन की तहरीर पर दानिश पुत्र तनसीर, अमजद पुत्र अज्ञात, जाने पुत्र शहजाद, तनसीर उर्फ मोटा पुत्र मीटू व फुरकान पुत्र शहजाद व 18-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


दानिश और तनसीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जिसके बाद विधायक और जिलाध्यक्ष समर्थकों के साथ सीएचसी से लौटे। उधर, इस मामले को लेकर नगर में दोनो पक्षों में तनाव बना हुआ हैँ। मोहल्ले में पुलिस पिकेट तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed