फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sampling of food product in meerut

एफडीए और प्रशासनिक टीम से धक्कामुक्की, सैंपल छीने   

Wed, 26 Oct 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Wed, 26 Oct 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
sampling of food product in meerut
एफडीए अधिकारियों और व्यापारियों के बीच होती नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के पास मिठाई शॉप पर मंगलवार को सैंपलिंग करने पहुंची एफडीए और प्रशासनिक टीम का व्यापारियों ने जबरदस्त विरोध कर दिया। अफसरों और कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की और अभद्रता कर दी गई। यही नहीं, कर्मचारियों से सैंपल और सरकारी दस्तावेज भी छीन लिए। इस दौरान कंकरखेड़ा पुलिस मूकदर्शक बनी रही। एफडीए ने दो व्यापारियों को नामजद और 24 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह और एसीएम कुमार भूपेंद्र त्योहारी सीजन में सैंपलिंग के लिए कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के पास स्थित गोयल स्वीट्स शॉप व त्रिमूर्ति स्वीट्स पर पहुंचे थे। एफडीए और प्रशासन की पांच-पांच टीमों ने गोयल स्वीट्स से सैंपल भरना शुरू ही किया था कि दुकान मालिक वीरेंद्र गोयल ने अन्य लोगों के साथ नारेबाजी और विरोध शुरू कर दिया। साथ ही सैंपल भी छीन लिए। विरोध को देखते हुए टीम दुकान से बाहर आ गई तो इन्हीं लोगों ने त्रिमूर्ति स्वीट्स से सैंपल भर रही टीम को भी घेरकर डिब्बों में लिए गए सैंपल छीन लिए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी वाईडी आर्य बर्फी और रसगुल्ले का सैंपल भरने में लगे थे। त्रिमूर्ति स्वीट्स के मालिक बबलू उर्फ नीरज के साथ ही अन्य लोगों ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए छीनाझपटी शुरू कर दी। हालांकि इस दौरान टीम ने रसगुल्ले का सैंपल भरते हुए डिब्बा बैग में रख लिया। लेकिन भीड़ ने बर्फी की नमूना कोड स्लिप छीन ली, जो सरकारी दस्तावेज बताया गया।
विज्ञापन

मारपीट की आई नौबत
इस दौरान एफडीए और प्रशासनिक टीम के साथ मारपीट करने तक की नौबत आ गई। टीम को लीड कर रहे कुमार भूपेंद्र और जेपी सिंह ने लोगों को समझाने की कोशिश की तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। अफसरों ने कहा कि हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से सैंपल भरने आए हैं। हमारा मकसद किसी को ठेस या नुकसान पहुंचाने का नहीं है। लेकिन उसके बावजूद व्यापारियों और उनके समर्थकों ने धक्कामुक्की की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने से फोर्स तक नहीं मिली
शासन के सख्त निर्देशों के बाद ही त्योहारी सीजन में एफडीए और प्रशासनिक टीम द्वारा सैंपलिंग की कार्यवाही की जा रही है। शासन ने संभावित विरोध को देखते हुए निर्देश दिए थे कि जहां भी टीम सैंपलिंग करने जाए तो संबंधित थाने से पुलिस फोर्स साथ ली जाए। बताया गया कि सैंपलिंग अभियान से पहले अफसर कंकरखेड़ा थाने फोर्स लेने गए थे। लेकिन थानाध्यक्ष ने केवल दो सिपाही टीम के साथ कर दिए थे। टीम के साथ जब सैंपलिंग के दौरान धक्कामुक्की, छीनाझपटी और अभद्रता की गई तो दोनों पुलिसकर्मी तत्परता दिखाने के बजाय मूकदर्शक बने रहे। बाद में हंगामे की सूचना पर थाने से फोर्स भेजी गई।
एफडीए ने दिखाई सख्ती
एफडीए ने इस प्रकरण के बाद सख्ती दिखाई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार की तरफ से थाना कंकरखेड़ा पर गोयल स्वीट्स और त्रिमूर्ति स्वीट्स के मालिक वीरेंद्र गोयल एवं बबलू के खिलाफ नमूना छीनने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा में नामजद एफआईआर कराते हुए दो दर्जन लोगों को अज्ञात बताया है।
दही में कीड़े, दूध में पानी
दही में कीड़े और दूध में आधे से ज्यादा पानी। यह देख एसीएम सिविल लाइन गुलशन कुमार का माथा ठनक गया। व्यापारी को कड़ी फटकार लगाई तो सैंपल भरने को लेकर खींचतान हो गई। टीम उस दूध का सैंपल भरना चाहती थी, जिसमें पानी का अंदेशा था जबकि व्यापारी घी का सैंपल भरवाने पर अड़ गया। मामला नई सड़क स्थित गर्ग डेरी का था। जहां एसीएम खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार और रीना शर्मा की टीम के साथ पहुंचे थे। एसीएम ने व्यापारी को फटकार लगाते हुए यहां तक कह दिया कि किस चीज का सैंपल भरना है, यह तय करने वाले आप कौन होते हैं। सैंपलिंग में आनाकानी पर एसीएम ने पुलिस फोर्स बुला ली। हालांकि उससे पहले ही व्यापारी अरविंद सिंह ने दूध का सैंपल भरवा दिया। 
दिन भर अभियान, 14 सैंपल भरे
एफडीए और प्रशासनिक टीम ने दिन भर अभियान चलाकर हल्के-फुल्के विरोध के बीच 14 सैंपल भरे। कंकरखेड़ा त्रिमूर्ति स्वीट्स से बंगाली रसगुल्ला, गोल मार्केट साकेत स्थित पंजाब स्वीट्स से खुरचन बर्फी, श्री बालाजी स्वीट्स से रसभरी, पंडितजी स्वीट्स नई सड़क से रसगुल्ला और पतीसा,  गर्ग डेरी और राम सहाय नई सड़क से दूध और बेसन, न्यू अमित स्वीट्स कॉर्नर रिठानी से गुलाब जामुन, बब्बू स्वीट्स से बूंदी गुलदाना, राजू मिष्ठान से बूंदी का लड्डू, गगोल रोड परतापुर गुप्ता स्वीट्स और सुभाष गोयल के यहां से बर्फी, कृपाल स्वीट्स मलियाना से बूंदी का लड्डू और गोल्डन स्वीट्स से चमचम मिठाई का सैंपल भरा गया।

सैंपल नहीं एफआईआर होगी
कंकरखेड़ा में हुए बखेड़े की रिपोर्ट एफडीए कमिश्नर लखनऊ को भेजने के बाद शासन हरकत में आया है। सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सैंपलिंग के लिए टीम को पुलिस फोर्स मुहैया कराएं। इसी बीच अगर कहीं पर ज्यादा विरोध होता है तो टीम सैंपल भरने में ना उलझे बल्कि एफआईआर दर्ज कराए। बुधवार से एफडीए टीम पूरी तैयारी के साथ सैंपलिंग के लिए उतरेगी।
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed