फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Samples of 14 food items including buckwheat flour were taken.

Meerut News: कुट्टू के आटे सहित 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

Sat, 20 Sep 2025 07:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
Samples of 14 food items including buckwheat flour were taken.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को मिलावट के शक में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त दीपक सिंह ने बताया कि नवरात्रि पर्व पर आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह नमूने ले रहा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा की देखरेख में पांच टीमें विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई कर रही हैं। दूध, कुट्टू का आटा, सिंघाडे का आटा, समा चावल, चौलाई, मैदा, कुट्टू गिरी, चौलाई के लड्डू और सेंधा नमक के नमूने लिए गए। ये नमूने गंगानगर, मुंडाली, शास्त्री नगर, सरधना, जेल चुंगी, गढ़ रोड और फतेहउल्लापुर आदि स्थानों से दुकानों से लिए गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त ने कहा कि व्रत के दौरान कुट्टू के आटे का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। उसके साथ सिंघाड़ा आटा, मखाना और मूंगफली आदि मिलाकर पकवान बनाएं, जिससे स्वास्थ्य को नुकसान न पहुंचे। साथ ही उपभोक्ता खरीददारी के समय यह अवश्य देखें कि आटे की निर्माण तिथि पुरानी न हो। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेश पाल, जगवीर सिंह, तन्मय अग्रहरि, गुंजन शर्मा, दीपशिखा, सत्येंद्र तोमर मोहित कुमार और निशिकांत सिंह सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed