फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   samne aaya budojar to kudh hi utha liya hatora

सामने आया बुलडोजर तो खुद ही उठा लिया हथौड़ा  

Sun, 01 May 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sun, 01 May 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
samne aaya budojar to kudh hi utha liya hatora
एमडीए - फोटो : अमर उजाला
अफसरों ने चेतावनी दी
विज्ञापन

यदि हथौड़ा रुका तो बुलडोजर चलेगा और इसका खर्चा भी होटल स्वामी से ही वसूला जाएगा। होटल अलकरीम की ऊपरी मंजिल एमडीए के रडार पर है। दरअसल, इसका मानचित्र एमडीए से स्वीकृत नहीं है। एमडीए अधिकारियों के मुताबिक यहां नीचे की दुकानें तो निगम ने आवंटित कर रखी हैं, पर ऊपर के भवन की कोई अनुमति नहीं है।
बिना मानचित्र के ही ऊपर की बिल्डिंग बनाकर खड़ी कर दी गई। मामला हाईकोर्ट में गया तो वहां से एक्शन का आदेश हुआ। अब अदालत के आदेश का पालन न करने का प्रकरण चल रहा है और आगामी चार मई को कोर्ट में जवाब देना है।
विज्ञापन

एमडीए की टीम यहां पहले भी ध्वस्तीकरण का प्रयास कर चुकी है, लेकिन होटल मालिक ने खुद ही इसे तोड़ने की बात कहकर मात्र रस्म अदायगी की थी।

अब हुआ तगड़ा एक्शन
शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट केशव कुमार, एसीएम ऋतु पूनिया एवं ज्योति राय, एसपी सिटी ओमप्रकाश, सीओ कोतवाली, एमडीए से जोनल प्रभारी आरके गुप्ता,  पीएसी तथा भारी पुलिस बल के साथ सुबह दस बजे होटल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने यहां पूरे तेवर दिखाए और जैसे ही बुलडोजर होटल की तरफ बढ़ा तो होटल मालिक नासिर इलाही ने खुद ही ऊपरी मंजिल को तुड़वाने की बात कहकर अपने लोगों को लगा दिया।
ये लोग पुराने अंदाज में ही रस्म अदायगी करने लगे तो टीम ने बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की तैयारी शुरू कर दी। इस पर होटल स्वामी के लोगों ने खुद ही हथौड़ा उठाकर इसे तोड़ना शुरू कर दिया। एसपी सिटी ऑफिस में होटल स्वामी की तमाम दलील बेकार गईं।

वीसी ने लिखा डीएम को पत्र
दरअसल, इस मामले में चार मई को हाईकोर्ट में जवाब देना है। पुलिस तथा अन्य अधिकारियाें का अपेक्षित सहयोग न मिलने पर इस बार एमडीए के वीसी राजेश कुमार ने इसके लिए डीएम पंकज यादव को पत्र लिखकर अवगत कराया कि इस मामले में प्रशासनिक तथा पुलिस का सहयोग अपेक्षित है, ताकि हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखा जा सके।
इस पर डीएम ने तत्काल एक्शन लिया और टीम लगा दी। यही कारण रहा कि इस कदर गंभीरता दिखाई गई।

एमडीए टीम तो लौट आई थी
सुबह नौ बजे एमडीए टीम होटल पहुंची थी, पर पुलिस और अधिकारियों को न पाकर वापस लौट आई थी। बाद में अचानक सारा अमला यहां पहुंच गया। एमडीए टीम को सूचना मिली तो वापस बुलडोजर के साथ टीम यहां पहुंची और शाम तक वहीं डटी रही।

इस बार पूरा टूटेगा अवैध निर्माण
होटल की ऊपरी मंजिल पूरी तरह से अवैध है। ऐसे में एमडीए अधिकारियों ने साफ कहा है कि रविवार को भी अभियान चलेगा। यदि होटल स्वामी ने खुद नहीं तोड़ा तो बुलडोजर से निर्माण तोड़ा जाएगा। पर इस बार शत प्रतिशत ध्वस्तीकरण होगा, चाहे सोमवार तक हो।


वीडियोग्राफी टीम रही मुस्तैद
इस बार प्रशासन ने वीडियोग्राफी टीम का भी इंतजाम किया था। साफ कहा गया कि हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई हो रही है। यदि किसी ने विरोध किया तो सख्त एक्शन होगा। वीडियोग्राफी होगी और जो भी सरकारी काम में बाधा पैदा करेगा, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। यही कारण रहा कि इस बार होटल स्वामी आदि ने बहस तो की पर विरोध के स्वर नहीं उठे। एक बड़ा कारण यह भी रहा कि सिविल से लेकर हाईकोर्ट तक होटल स्वामी को कहीं से भी राहत नहीं मिली है। ऐसे में एक्शन तय है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed