{"_id":"6911d4675859b5b4240d42b3","slug":"sameer-selected-for-khelo-india-basketball-camp-meerut-news-c-72-1-mct1009-143620-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: समीर का खेलो इंडिया बास्केटबाल कैंप के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: समीर का खेलो इंडिया बास्केटबाल कैंप के लिए चयन
विज्ञापन
फोटो
संवाद
मेरठ। इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बास्केटबाल खिलाड़ी समीर सिंह का खेलो इंडिया बास्केटबाल कैंप 2025-26 के लिए चयन हुआ है। कैंप गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा। देश भर से केवल 18 खिलाड़ियों का चयन इस कैंप के लिए हुआ है। उत्तर प्रदेश बास्केटबाल एसोसिएशन और मेरठ बास्केटबाल एसोसिएशन के समर्थन से समीर ने यह उपलब्धि हासिल की है। मेरठ बास्केटबाल एसोसिएशन के सचिव मिर्जा बैग ने बताया कि समीर का चयन होना मेरठ बास्केटबाल और उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के निदेशक डीपी सिंह ने कहा कि समीर का चयन होने से अन्य युवाओं को समीर से प्रेरणा मिलेगी और वह आगे बढ़ सकेंगे। समीर की इस उपलिब्ध में उनके कोच उमर मिर्जा का विशेष योगदान है। इस मौके पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल कोच अमरजीत सिंह, मेरठ बास्केटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ जैन, संयुक्त सचिव अंकुर पंवार, हरिंदर, संजय सिरोही, असलम आदि ने उन्हें बधाई दी।