फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sameer Rizvi scored a century in Vijay Hazare Trophy

Meerut News: समीर रिजवी ने विजय हजारे ट्रॉफी में जड़ा शतक

Sat, 04 Jan 2025 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Sameer Rizvi scored a century in Vijay Hazare Trophy
मेरठ। अंडर-23 स्टेट ट्रॉफी में जलवा बिखेरने के बाद समीर रिजवी ने विजय हजारे ट्रॉफी में भी शतक जड़ दिया है। उन्होंने विदर्भ के खिलाफ खेलते हुए 105 रन की पारी खेली। हालांकि यूपी की टीम इस मैच में जीत प्राप्त नहीं कर सकी, लेकिन समीर ने अपनी पारी से सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

समीर रिजवी ने अभी कुछ दिन पूर्व ही अंडर 23 स्टेट ट्रॉफी में पांच मैच में दो शतक और दो दोहरे शतक जड़े थे। इसके बाद उनका चयन सीनियर विजय हजारे ट्रॉफी के लिए किया गया। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में शुक्रवार को विदर्भ के साथ मैच खेलते हुए 105 रन की पारी खेली और अपनी फॉर्म को बरकरार रखा। उन्होने इस पारी में 7 छक्के और 5 चौके लगाए। समीर रिजवी ने बीते एक माह में हुए मैचों में बेहतरीन पारियां खेली हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल में वह किस तरह का रुख अपनाएंगे। अगर दिल्ली की ओर से उन्हें मौका मिला तो वह दिल्ली की पिच पर अच्छी बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed