फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Same case of Kathua Kand, the student married with Lover

कठुआ कांड जैसा एक और मामला, हाॅस्टल से गायब छात्रा ने रचाई शादी, बखेड़ा

Fri, 08 Jun 2018 02:55 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Fri, 08 Jun 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
Same case of Kathua Kand, the student married with Lover
फाइल फोटो

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में कठुआ कांड के आरोपी का मामला अभी निपटा नहीं कि कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में भी ऐसा ही प्रकरण सामने आ गया है। यहां भी लापरवाही की हद इतनी रही कि यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाली छात्रा के रजिस्टर में हस्ताक्षर होते रहे और वह लव मैरिज करने के बाद कानपुर में प्रेमी के साथ रहती रही। विवि प्रशासन सोता रहा। बृहस्पतिवार को पिता हॉस्टल पहुंचा तो छात्रा भी पहुंच गई और बखेड़ा हो गया। दोनों के बीच तीखी तकरार हो गई। पिता ने विवि प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


कानपुर निवासी एक छात्रा कृषि विवि में बीएससी एग्रीकल्चर की प्रथम वर्ष की छात्रा है। जो विवि के सरोजनी भवन में रह रही थी। बताया गया कि छात्रा का कानपुर निवासी एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह युवक छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता था। आठ फरवरी 2018 को छात्रा हॉस्टल से गायब हो गई और 9 फरवरी को आर्य समाज मंदिर में प्रेमी के साथ शादी कर ली। वहीं, 12 फरवरी को प्रेमी युगल कोर्ट मैरिज कर कानपुर में रहने लगा। जबकि हॉस्टल में 16 फरवरी तक छात्रा की उपस्थिति रजिस्टर में लगातार लगती रही। उधर, छात्रा के परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने विरोध किया। लेकिन छात्रा के बालिग होने के कारण उनका विरोध काम न आ सका। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को छात्रा का पिता विवि में उसका सामान लेने पहुंचा। लेकिन छात्रा पहले ही अपने वकील के साथ हॉस्टल पहुंच गई। पिता और बेटी के बीच सामान को लेकर तीखी तकरार हो गई। छात्रा के पिता ने कहा कि विवि के हॉस्टल से छात्रा गायब हो गई और उसकी उपस्थिति रजिस्टर में अंकित हो रही है। यह विवि प्रशासन की मिलीभगत है। विवि के अधिकारियों ने पिता-पुत्री को उनके प्रयोग का सामान देकर शांत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : कठुआ कांड: मुख्य आरोपी के खिलाफ जुटाए गए साक्ष्यों से सिद्ध होगा आरोप

विवि प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न

Same case of Kathua Kand, the student married with Lover
फाइल फोटो

यह पूरा प्रकरण विवि प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है। वार्डन का कहना है कि छात्रा का गेट पास उनके पास है। लेकिन छात्रा के पिता ने जिस तरह आरोप लगाए हैं, उससे साफ है कि विवि प्रशासन की कहानी में झोल है। सवाल यह है कि यदि उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज है तो साइन किसने किए। 

उपस्थिति की बात निराधार
छात्रा की रजिस्टर में उपस्थिति अंकित होने की बात निराधार है। कुलपति और डीएसडब्लू को अवगत करा दिया है। -डा. वैशाली, वार्डन सरोजनी भवन

मामला संज्ञान में नहीं
मामला संज्ञान में नहीं है। अभी बाहर हूं। विवि पहुंचने पर उचित कार्रवाई होगी। - डॉ. अनिल सिरोही डीएसडब्लू 
 

प्रकरण गंभीर है
रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज होना बेहद गंभीर है। जांच में जो भी स्पष्ट होगा, उसके आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। - डॉ. गया प्रसाद, कुलपति कृषि विवि

ऐसे तो बदनाम हो जाएंगे विवि
कठुआ कांड में जम्मू एसआईटी ने सीसीएसयू के कॉलेज में बीएससी एजी करने वाले विशाल जंगोत्रा को आरोपी बनाया था। विशाल ने दावा किया था कि वो घटना के वक्त खतौली में पेपर दे रहा था। एकतरफ जहां यूनिवर्सिटी ये दावा कर रही थी कि विशाल ने ही पेपर दिए हैं वहीं, उसके द्वारा दिए गए पेपरों की कॉपियों में मिले हस्ताक्षर को फोरेंसिक लैब फर्जी बता चुकी है। ऐसा ही मामला अब कृषि विवि में सामने आया है। अगर इसी तरह से फर्जीवाड़ा होता रहा तो यहां की यूनिवर्सिटी बदनाम हो जाएंगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed