फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   samay par aayegi sangam

समय पर आएंगी संगम और नौचंदी, यह वादा

Tue, 07 Jun 2016 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Jun 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
samay par aayegi sangam
मंत्री सुरेश प्रभु - फोटो : अमर उजाला
 केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। इसलिए हमने बजट में जहां 4500 करोड़ रुपये यूपी को दिए हैं। वहीं इस प्रदेश में सबसे बेहतर रेल सुविधा भी मुहैया कराएंगे। क्योंकि आबादी की दृष्टि से जहां प्रदेश बड़ा है, वहीं यहां से रेवेन्यू भी ज्यादा आने की संभावना है। उन्होंने संगम और नौचंदी एक्सप्रेस के लगातार लेट आने पर कहा कि इसके समय पर आने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सुरेश प्रभु ने कहा कि पिछले बीस वर्षों में नई ट्रेन तो दूर नई लाइनें तक बिछाने का काम नहीं हुआ। लेकिन हमने एक साल में ही पिछली सरकार की तुलना में तीन गुना निवेश किया है। हमारा उद्देश्य आम आदमी को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराना है। जिसमें रेलवे ट्रैक, यात्री सुविधा और सुरक्षा पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने केंद्र सरकार को सबसे ज्यादा सांसद दिए हैं। ऐसे में हमारा फर्ज है कि हम यहां बेहतर काम करें। उन्होंने रेलवे के लोहा घोटाले पर कहा कि पिछले मामलों की जांच हो रही है। लेकिन अब हम पूरी पारदर्शिता से काम कर रहे हैं। प्रत्येक काम ई-टेंडर से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘तकनीक पर ज्यादा ध्यान’
सुरेश प्रभु ने कहा कि बेहतर रेल सुविधा के लिए तकनीक का होना जरूरी है। ऐसे में ट्रेन की स्पीड पर भी ध्यान दिया जा रहा है। बेहतर रेल व्यवस्था के लिए विदेशों का दौरा कर वहां की तकनीक को परखा गया है। रेल व्यवस्था में हम चीन की तकनीक से ज्यादा प्रभावित हुए हैं और उसी तर्ज पर काम करने का इरादा है।

ई-केटरिंग के जरिये मिलेगा खाना
केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि निकट भविष्य में रेल यात्रियों को बेहतर खाना उपलब्ध कराने के लिए जहां यांत्रिकी रसोई तैयार करायी जाने की योजना तैयार हो रही है। वहीं ई-केटरिंग के जरिये यात्रियों को उनकी पसंद का खाना भी मिलेगा। लेकिन इसके लिए खाना प्रदान करने वाले को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

पहले रेल लाइन, फिर ट्रेन
सुरेश प्रभु ने नई ट्रेन की मांग पर कहा कि पुरानी रेल लाइन पर ट्रेन दौड़ाने से ट्रैफिक जाम होगा। इसलिए पहले नई रेल लाइनें बिछाने का काम चल रहा है। जहां दो लाइन हैं वहां तीन और जहां तीन हैं वहां चार लाइन की जा रही हैं। इसके बाद नई ट्रेन जो बेहतर तकनीक के साथ संचालित होंगी, उनका संचालन होगा। अभी सरकार के दो साल हुए हैं। पांच साल पूरा होने तक हम अपने उद्देश्य की छाप जनता में पूरी तरह छोड़ देंगे।


एनआरएमयू ने सौंपा ज्ञापन   
मेरठ। नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन के शाखा अध्यक्ष विजय कांत शर्मा और शाखा सचिव सुभाष चंद शर्मा ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को गुलधर से लेकर टपरी तक रेल सेक्शन के कर्मचारियों का मांग ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मेरठ में दो और मुजफ्फरनगर में एक प्राइवेट अस्पताल को रेलवे के पैनल में लाने, मेरठ सिटी स्टेशन की दोनों कॉलोनियों को फुटओवर ब्रिज से जोड़ने, प्रत्येक स्टेशन पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने और मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षा पुख्ता करने आदि की मांग की। इस दौरान सुखबीर सिंह, अजय ढाका, रवींद्र सिंह, आरिफ खान, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed