फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Samajwadi Party workers did cycle yoga on World Yog day

विश्व योग दिवस पर सपाइयों ने किया साइकिल योग, खूब दौड़ाई

Wed, 21 Jun 2017 07:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 21 Jun 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party workers did cycle yoga on World Yog day
सपाइयों ने किया साइकिल योग

विश्व योग दिवस पर बुधवार को सपाइयों ने साइकिल योग किया। शहर से लेकर देहात तक खूब साइकिल दौड़ाई। जिले के सपा कार्यकर्ता सुबह दस बजे पार्टी कार्यालय पर जमा हुए। जहां से एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह और महानगर अध्यक्ष अलीम अलवी ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एक जत्था अलीम अलवी के नेतृत्व में सूरजकुंड से होते हुए हापुड़ रोड, चमड़ा पैठ, इस्लामाबाद, श्यामनगर, लिसाड़ी गेट होते हुए घंटाघर पहुंचा। प्रदेश सचिव छात्र सभा अनुज जावला के नेतृत्व में मेरठ कॉलेज होते हुए डीएन डिग्री कॉलेज पहुंचा। परविंदर ईशु के नेतृत्व में जत्था बेगमपुल, सदर और कंकरखेड़ा होते हुए रोहटा रोड पहुंचा। आकिल मुर्तजा के नेतृत्व में सपाइयों ने विश्वविद्यालय होते हुए मेडिकल कॉलेज तक साइकिल दौड़ाई। इस दौरान संगीता राहुल, प्रियंका मुद्गल, वीरपाल ढाका, विजयपाल कश्यप, वसीम राहुल, नजर अंसारी, मौ. चांद, सुधाकर कश्यप, संजीव गुप्ता, नरेश डाबका, विजय राणा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन


देहात क्षेत्र में हस्तिनापुर विस में पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, सरधना विधानसभा में युवजन जिलाध्यक्ष रिहानुद्दीन, सिवालखास विधानसभा में कुंवर मोहम्मद अली, हर्रा और किठौर में मुमताज आदि ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल चलाई।

विज्ञापन

थोड़ी दूर ही हांफ गए 

Samajwadi Party workers did cycle yoga on World Yog day
साइकिल योग

पार्टी सूत्रों का कहना है कि कई सपा नेता तो ऐसे थे, जिन्होंने थोड़ी दूर साइकिल चलाने के बाद वापस पार्टी कार्यालय में आकर बैठ गए। इस पर कई सपा नेताओं ने एतराज भी जताया। हालांकि सपा जिलाध्यक्ष का दावा है कि करीब 10 किलोमीटर तक साइकिल चलाई गई है।

दिखी पार्टी की अंदरूनी कलह 
साइकिल यात्रा के दौरान भी पार्टी की अंदरूनी कलह साफ नजर आई। पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, अतुल प्रधान, रफीक अंसारी और सपा सरकार में रहे कई दर्जा प्राप्त मंत्री साइकिल यात्रा में नजर नहीं आए। इस संबंध में जिलाध्यक्ष ने बताया कि अतुल प्रधान, रफीक अंसारी और कई दर्जा प्राप्त मंत्री लखनऊ में इफ्तार कार्यक्रम में गए हुए हैं। उन्होंने वहीं साइकिल चलाई होगी। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के दोनों फोन बंद हैं, इसलिए उनकी लोकशन पता नहीं चल पाई कि उन्होंने कहां साइकिल चलाई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed