{"_id":"5e4310328ebc3ee5d808a430","slug":"samajwadi-party-volintier-is-inresponsable-meerut-news-mrt4684771109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाई नहीं बनवा रहे स्नातक मतदाता, रामगोपाल यादव नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाई नहीं बनवा रहे स्नातक मतदाता, रामगोपाल यादव नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपाई नहीं बनवा रहे स्नातक मतदाता, राम गोपाल यादव नाराज
मेरठ। स्नातक क्षेत्र में होने वाले चुनाव के लिए सपा केजिला स्तर के नेता उदासीन हैं। इससे सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव नाराज हैं। उन्होंने पत्र लिखकर सपाइयों को हिदायत दी है कि स्नातकों को मतदाता बनवाएं।
उन्होंने लिखा है कि कुछ कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ही इसमें रुचि दिखाई है। अधिकांश प्रमुख कार्यकर्ता जो स्नातक हैं और पार्टी के पदाधिकारी रहे हैं वह खुद भी मतदाता नहीं बने हैं। ऐसे विधायक, पूर्व विधायक, सांसद और पूर्व सांसद भी हैं। इनकेद्वारा दूसरों को भी मतदाता बनने के लिए प्रेरित नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि मेरठ में भी इस तरह की उदासीनता है। सभी को इसकी जानकारी दे दी गई है। उम्मीद है कि अब इस पर गंभीरता दिखाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर स्नातक व शिक्षक विधानसभा के चुनाव के संबंध में बैठक भी होगी।