फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Samajwadi party MLA Nahid Hasan case: Now police has given only 24 hours

विधायक नाहिद हसन प्रकरण: मांगा गया 15 दिन का समय, पुलिस ने दी सिर्फ 24 घंटे की मोहलत

Sun, 15 Sep 2019 01:57 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sun, 15 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi party MLA Nahid Hasan case: Now police has given only 24 hours
सपा विधायक नाहिद हसन - फोटो : social media

शामली में कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन प्रकरण में पुलिस से 15 दिन का और समय मांगा गया है। हालांकि पुलिस ने विधायक पक्ष को केवल 24 घंटे का वक्त देते हुए रविवार शाम पांच बजे तक की मोहलत दी है।

विज्ञापन


इस केस के विवेचक की ओर से विधायक के घर जाकर तीन नोटिस दिए गए थे। विधायक को इस केस से संबंधित अपना पक्ष रखने, संदिग्ध गाड़ी को पुलिस को सौंपने और उसके कागजात उपलब्ध कराने को कहा गया था। इन सबके लिए शनिवार शाम पांच बजे तक का समय दिया गया था। एसपी अजय कुमार ने बताया कि विधायक पक्ष की ओर से ना गाड़ी उपलब्ध कराई गई है और ना उसके कागजात। विधायक भी पक्ष रखने नहीं आए हैं। उनकी तरफ से पुलिस से 15 दिन का और समय मांगा गया है, लेकिन इतना लंबा समय देना उचित नहीं है। अब उन्हें केवल रविवार शाम पांच बजे तक कुल 24 घंटे का समय दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सपा विधायक की गाड़ी पर संदिग्ध नंबर देख सीओ ने मांगे कागजात, तीखी बहस और फिर...
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी बिना अटकी पुलिस की जांच
कैराना विधायक नाहिद हसन पर दर्ज मुकदमे में संदिग्ध नंबर प्लेट वाली गाड़ी ही जांच के लिए सबसे अहम है, लेकिन पुलिस के पास उस गाड़ी के नंबर प्लेट के अलावा कुछ नहीं है। गाड़ी होने पर ही उसकी चेसिस नंबर आदि की जानकारी होगी। उपलब्ध कराए जाने वाले दस्तावेज भी जांच का बिंदु है। ऐसे में इन दोनों के बिना इस केस में पुलिस की जांच अटकी है।

गिरफ्तारी भी संभव 
एसपी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने कानूनी ढंग से सब काम किया है। गाड़ी और उसके कागजात इस केस की विवेचना का हिस्सा है। विधायक भी पक्ष रखने नहीं आए। ऐसे में गिरफ्तारी भी संभव है। पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गिरफ्तारी भी कर सकती है। एसपी का कहना है कि यदि गाड़ी सही है तो फिर गाड़ी और उसके कागज देने में इतना वक्त क्यों लगाया जा रहा है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि कैराना में चार कंपनी पीएसी लगी है। पीएसी और अर्द्धसैनिक आज भी पहुंचेगा। दोपहर में कैराना में ही उन्हें हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद रूट मार्च भी होगा। 

यह भी पढ़ें: सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गाड़ी के कागजात मांगने पर एसडीएम से की थी अभद्रता

एएसपी ने ली जानकारी
शनिवार सुबह अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव कैराना कोतवाली पहुंचे और यहां पर एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा, सीओ राजेश कुमार तिवारी, कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा से कस्बे के हालातों पर जानकारी ली। काफी देर तक मंत्रणा चली। एलआईयू भी सक्रिय है और एसपी के संपर्क में है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed