{"_id":"6b0839fad0c73facb4051fa3","slug":"samadhi-day-of-acharya-dharma-bhushan-maharaj-was-celebrated-with-devotion-and-devotion-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105822-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आचार्य धर्म भूषण महाराज का समाधि दिवस श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आचार्य धर्म भूषण महाराज का समाधि दिवस श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया
विज्ञापन
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में धर्म भूषण महाराज के समाधि दिवस पर मौजूद श्रद्धालु स्रोत मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर की प्रथम निशियां पर परम पूज्य आचार्य धर्म भूषण महाराज का समाधि दिवस श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। मुनि भाव भूषण महाराज एवं ब्रह्मचारिणी सुनीता दीदी के सानिध्य और दिशा-निर्देशन में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुए। श्रद्धालुओं ने पूज्य आचार्य के चरणों में विनयांजलि अर्पित कर नमन किया।
समाधि दिवस के अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ कार्यक्रमों में भाग लिया। मुनि भाव भूषण महाराज ने अपने मंगल सानिध्य और मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं को धर्म के वास्तविक स्वरूप, आत्मकल्याण और संयममय जीवन के महत्व से अवगत कराया। वहीं ब्रह्मचारिणी सुनीता दीदी के निर्देशन में धार्मिक व्यवस्थाएं संपन्न हुईं।
भाव भूषण महाराज ने कहा कि संतों का जीवन त्याग, तपस्या, साधना और आत्मसंयम की प्रेरणा देता है। समाधि दिवस केवल संतों के स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके बताए धर्म मार्ग को जीवन में अपनाने का संकल्प लेने का दिन भी है। आचार्य धर्म भूषण महाराज का जीवन धर्म और अध्यात्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, उपाध्यक्ष विजय कुमार जैन, क्षेत्र के मुख्य प्रबंधक मुकेश जैन, अतुल जैन, उमेश जैन और मुकेश जैन सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी ने आचार्य धर्म भूषण महाराज को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और धर्म एवं संस्कारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।