फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Salvation is attained by worshiping Mother Siddhidatri.

Meerut News: मां सिद्धिदात्री की पूजा से होती है मोक्ष की प्राप्ति

Sat, 12 Oct 2024 05:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Salvation is attained by worshiping Mother Siddhidatri.
हस्तिनापुर। कस्बे के पांडव टीले पर स्थित प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में नवरात्रों के अवसर पर चल रही दुर्गा पूजा के नौवें और अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। हवन यज्ञ और कन्या पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर कन्या पूजन किया गया। मां के इस स्वरूप की पूजा-अर्चना करने से सभी सिद्धियां प्राप्त होती हैं। इसलिए इनकी पूजा सभी देव, ऋषि-मुनि, असुर, किन्नर और गृहस्थ आश्रम वाले करते हैं।
विज्ञापन

आचार्य मुकेश शांडिल्य ने माता की कथा सुनाते हुए कहा कि नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा की नौवीं शक्ति माता सिद्धिदात्री की विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। माता दुर्गा का यह स्वरूप सिद्धि और मोक्ष देने वाला है। इसलिए माता को मां सिद्धिदात्री कहा जाता है। इनकी पूजा-अर्चना करने से सभी कार्य सिद्ध होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। देवी पुराण के मुताबिक, भगवान शिव ने इनकी कृपा से ही सिद्धियों को प्राप्त किया था। इन्ही देवी की कृपा से भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हुआ था। यह देवी मां लक्ष्मी के समान कमल के आसन पर विराजमान हैं। नौवें दिन सिद्धिदात्री की पूजा करने के लिए प्रसाद और नवरस युक्त भोजन और नौ प्रकार के फल फूल आदि का अर्पण कर नवरात्र का समापन किया गया। शनिवार को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुकेश ठाकुर, जेपी बैंसला, राजीव चौधरी, ज्योति शर्मा, दिनेश शर्मा, कृष्ण सैनी, रामपाल, चंद्र प्रकाश शुक्ला, पंडित रोहित शर्मा, विशु शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed