फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   salmaan aur shipa shetti ka putla fooka

सलमान खान, शिल्पा शेट्टी का पुतला फूं का   

Sat, 23 Dec 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Dec 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
salmaan aur shipa shetti ka putla fooka
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने शुक्रवार को बच्चा पार्क पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का पुतला फूंका। मोर्चे के महानगर अध्यक्ष नितिन ने आरोप लगाया कि अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने एक साक्षात्कार के दौरान वाल्मीकि समाज के बारे में जातिसूचक एवं अपमानजनक शब्द कहे। यह निंदनीय है। वाल्मीकि समाज इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। समाज के लोगों ने दोनों कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कार्रवाई नहीं किए जाने की दशा में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। यहां हरिमोहन भाटिया, टीसी मनोठिया, विनोद बच्चन, अरुण मनोठिया,  जितेन्द्र शेर, संजय सिंह, पवन, ज्योति, अमित, पूजा, विक्की, विनय अंशु, विजय आदि मौजूद रहे। वहीं, दलित पिछड़ा वर्ग महासभा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान इंटरव्यू में सलमान खान, शिल्पा शेट्टी द्वारा वाल्मीकि  समाज के प्रति अपशब्द बोलने का आरोप लगाया। जिससे वाल्मीकि समाज के सम्मान को ठेस पहुंची है। दलित पिछड़ा वर्ग ने दोनों कलाकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। यहां शिवा भारती, नितिन, मनोज, अवनीश, टिंकू, गौरव, हिमांशु, मनीष, अरुण, कैलाश एवं पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed