फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sale of fake branded clothes busted

नकली ब्रांडेड कपड़ों की बिक्री का भंडाफोड़

Tue, 16 Jun 2020 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Sale of fake branded clothes busted
मेरठ। ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (गुरुग्राम) ने 72 घंटे के भीतर शहर में दूसरी बड़ी रेड करते हुए नकली ब्रांडेड कपड़ों की ऑनलाइन डिलीवरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर लाखों रुपये का माल बरामद किया गया है। यह लोग लंबे समय से ब्रांडेड कपड़ों की नकली खेप तैयार कर बाजार में खपाने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन

ब्रांड प्रोटेक्टर्स के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि चार माह पहले इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिली थी। लॉकडाउन के चलते कार्रवाई टालनी पड़ी। सोमवार सुबह टीपीनगर पुलिस से संपर्क कर जेलचुंगी क्षेत्र में चल रही फैक्टरी पर छापा मारा गया। फैक्टरी में मुंबई के मशहूर रेडीमेड ब्रांड मुफ्ती के नाम से जींस तैयार हो रहीं थीं। मौके से फैक्टरी संचालक नईम पुत्र शौकीन चौधरी निवासी खड़ौली, कंकरखेड़ा और अतुल पुत्र अशोक निवासी रोहटा रोड, टीपी नगर को हिरासत में लिया गया। करीब 3.5 लाख रुपये कीमत का माल जब्त किया गया है।
विज्ञापन

2500 की जींस 700 रुपये में
फैक्टरी से मिले कागजातों के आधार पर जो ब्रांडेड जींस 2200 से 2400 रुपये में मिलती है, उसे यह लोग 700 रुपये में तैयार कर बेच रहे थे। ऑनलाइन कंपनी पर इन्होंने अपना विज्ञापन भी डाला था। देश के अलग-अलग राज्यों के लोग उनके संपर्क में थे। फैक्टरी से करीब 300 लोगों के मोबाइल नंबर मिले हैं, जो इनसे तैयार माल खरीदते थे। यह लोग वहां माल बेचते थे, जहां जांच पड़ताल की कोई गुंजाइश ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कुछ और लोगों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी जल्द गिरफ्तारी होगी। - चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ, ब्रह्मपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed