फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Salary of 15 officers withheld for failure to resolve complaints

Meerut News: शिकायतों के निस्तारण करने में फिसड्डी 15 अफसरों का वेतन रोका

Thu, 18 Sep 2025 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Salary of 15 officers withheld for failure to resolve complaints
मेरठ। सिटी मजिस्ट्रेट नवीन श्रीवास्तव ने बुधवार को विभागीय अफसरों के साथ आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक की। इसमें 15 विभाग के अफसरों का निस्तारण अनुपात 25 फीसदी या उससे कम ही रहा। लापरवाही मानते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने 15 विभागीय अफसरों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश जारी कर डीएम को रिपोर्ट भेजने की बात कही।
विज्ञापन

आईजीआरएस की शिकायतों का समाधान करने में मेरठ का 52 वां स्थान आया है। इसको लेकर डीएम डॉ. वीके सिंह ने प्रशासनिक अफसरों पर नाराजगी जताकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। इस संबंध में बुधवार को एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक रखी थी। एडीएम प्रशासन नहीं पहुंचे और ये बैठक सिटी मजिस्ट्रेट ने की। सिटी मजिस्ट्रेट को सभी विभाग के अधिकारियों ने अपनी-अपनी समाधान करने की रिपोर्ट दी। समीक्षा बैठक में 25 फीसदी या उससे कम समाधान करने वाले 15 विभागीय अफसर का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। डीएम डॉ. वीके सिंह का कहना है कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का शत-प्रतिशत समाधान करना है। लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। शासन के प्राथमिकता है कि आमजन की शिकायतों पर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शिकायतों का तुरंत निस्तारण करने अधिकारियों को सुनिश्चित कराए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed