फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sajid brought the girl from Jammu as Sameer

समीर बनकर जम्मू से युवती को ले आया साजिद

Mon, 08 Nov 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sajid brought the girl from Jammu as Sameer
समीर बनकर जम्मू से युवती को ले आया साजिद
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनौर)। जिले का एक युवक साजिद समीर नाम रखकर जम्मू के जिला रियासी की एक युवती से दोस्ती की और उसे बहला फुसलाकर ले आया। 14 महीने तक उसे अलग-अलग जगह पर बंधक बनाकर रखा और उसका धर्म परिवर्तन कराकर रीना से मुस्कान नाम रख दिया। हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता पुलिस को लेकर गांव शहबाजपुर में पहुंचे और युवती को बरामद कराया। युवती बीमार है और एक दिन पहले ही उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। उसकी हालत काफी खराब है। फिलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार को हिन्दू संगठनों ने पुलिस की मदद से बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव शहबाजपुर से जम्मू जिला रियासी और तहसील माहौर के गांव परापर निवासी युवती रीना को बरामद किया है। साजिद वहां पर आठ साल से बाइक मैकेनिक का काम करता था और लोगों को उसने अपना नाम समीर बता रखा था। दो साल पहले उसने उसी गांव की रीना को दोस्ती के जाल में फंसा लिया और दो सितंबर 2020 को उसे बहला-फुसलाकर ले आया। युवती के साथ कोर्ट मैरिज की और नाम बदलकर रीना से मुस्कान रख दिया। पिछले साल लड़की के पिता जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ लड़की की तलाश में कई दिन तक डेरा डाले रहे थे। स्थानीय पुलिस के साथ लड़की को काफी तलाश किया था। लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन

बार-बार बदलता रहा जगह
जम्मू से लाने के बाद साजिद उसे लेकर अपने गांव नहीं गया और अलग-अलग जगहों पर किराए का मकान लेकर वहां रखता रहा। परिवर्तित नाम मुस्कान की अगर आस पड़ोस में पहचान हो जाती थी तो तभी आरोपी कमरा और जगह बदल लेता था। मुस्कान के पास जाते वक्त कभी फोन लेकर नहीं गया। पीड़िता अपने घर वालों से बात करने की जिद करती थी। उसे कभी भी फोन करने का मौका नहीं दिया। एक बार पड़ोसी का फोन लेकर बात करने की कोशिश की थी तो उसने तभी कमरा बदल लिया था। इसी तरह से लगातार नजरबंद किए रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल बीमार है पीड़िता
पिछले काफी दिनों से मुस्कान बीमार चल रही थी और बच्चे को जन्म देने वाली थी। जिसकी वजह से आरोपी शनिवार को उसे अपने गांव शहबाजपुर ले गया। जहां घर पर ही मुस्कान ने एक बच्चे को जन्म दिया। इलाज नहीं मिलने पर उसकी हालत खराब हो गई। गनीमत यह रही कि सोमवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता कोतवाली देहात पुलिस के संग शहबाजपुर पहुंच गए। जिन्होंने लड़की को बरामद कराते हुए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने लड़की बरामद होने की सूचना उसके परिजनों को जम्मू कश्मीर में फोन पर दे दी है। लड़की के परिजन जम्मू कश्मीर से कोतवाली देहात के लिए रवाना हो गए हैं।

पहले से शादीशुदा था साजिद
रीना से मुस्कान बनी पीड़िता को गांव शहबाजपुर आने के बाद जानकारी हुई कि साजिद पहले से शादीशुदा है और चार बच्चे हैं। बताया गया कि पीड़िता के भाई से दोस्ती कर साजिद ने उसके घर आना जाना शुरु किया था। साजिद ने समीर बताते हुए रीना से नजदीकी बढ़ाई। जिस वक्त वह बहला फुसलाकर लाया था तब पीड़िता की शादी तय हो गई थी। दो महीने बाद शादी होनी थी। साजिद ने दवाब बनाया और अपने साथ ले आया था।
सभी तथ्यों की जांचकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस को सूचना दे दी गई है।
डॉ.धर्मवीर सिंह, एसपी बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed