फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saints say Ram temple will built only in government of BJP, CM Yogi is serious on Ayodhya issue

संत बोले भाजपा के राज में मंदिर निर्माण नहीं तो कभी नहीं, अयोध्या मुद्दे पर सीएम योगी हैं गंभीर  

Sun, 20 Jan 2019 03:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 20 Jan 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
Saints say Ram temple will built only in government of BJP, CM Yogi is serious on Ayodhya issue
ram mandir
सहारनपुर में सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी स्थित शंकराचार्य आश्रम में शाकंभरी देवी जयंती के अवसर पर इकट्ठा हुए संतों की बैठक में संत संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सहजानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा, कि केंद्र एवं राज्य में भाजपा शासित सरकारें हैं। यदि भाजपा शासन में भी राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण नहीं हुआ, तो कभी नहीं हो सकता। 
विज्ञापन


यहां उन्होंने कहा कि जल्द ही मंदिर का निर्माण होना चाहिए। मंदिर निर्माण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी गंभीर है, इसके लिये संत समाज उनका आभारी है। बैठक का संचालन कर रहे समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संत सीताशरण स्वामी ने कहा, कि सनातन धर्म अनंत है। इतिहास इस बात का साक्षी है, कि वहां पर मंदिर ही था। अब समय आ गया है, कि मंदिर निर्माण किया जाए।
विज्ञापन

मंदिर निर्माण के लिए संतों का एक प्रतिनिधि मंडल कुम्भ (प्रयागराज) में मुलाकात करेगा। उन्होंने ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि हम सबका दायित्व है, कि आने वाली युवा पीढ़ी को गीता, रामायण के बारे में ज्ञान दें और प्रतिदिन घर में सुख शांति के लिए पाठ करें, जिस से हिंदुत्व की रक्षा हो सकें।

इस अवसर पर कानपुर के डंडी स्वामी प्रमानंद, स्वामी नैनीसा( सीतापुर), डंडी स्वामी कुंज बिहारी, सीतापुर के संत ओमप्रकाश, नैमिशारण सीतापुर के संत शांतानंद, द्वारका शारदापीठ के संत सीताशरण स्वरूप, संत शिवचरण, गोपीदास महाराज इलाहाबाद, गोवर्धानमठ उड़ीसा के संत राम कैलाश पांडे (कोषाध्यक्ष), शीतलापीठ आश्रम शाहजहांपुर  के संत कैलाश स्वरूप ब्रह्मचारी, भानपुराचीन मध्यप्रदेश के संत आशा स्वरूप ब्रह्मचारी, नेमी सारण सीतापुर के संत सुरेश आश्रम आदि उपस्थित रहे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed