फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanupar is still staring at the flames of ethnic conflict, rajput society warns

जातीय संघर्ष की लपटों से अब भी झुलस रहा सहारनुपर, राजपूत समाज ने दी चेतावनी

Thu, 11 May 2017 04:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Thu, 11 May 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
Saharanupar is still staring at the flames of ethnic conflict, rajput society warns
सहारनपुर में भारी बवाल

सहारनपुर में बवाल के बाद बुधवार को भले ही जिले भर में स्थिति सामान्य नजर आ रही है, मगर जातीय संघर्ष की लपटों से अब भी सहारनपुर झुलस रहा है। बवाल के बाद अंदर ही अंदर दोनों जातियों में आक्रोश उबाल मार रहा है। बवाल में निर्माणाधीन महाराणा प्रताप भवन में आगजनी और तोड़फोड़ के बाद अब राजपूत समाज ने तीन दिन में कार्रवाई की चेतावनी दी है। हालांकि इस पूरी तनातनी के बीच प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन

वे लोग (राजपूत) जयंती के नाम पर गुंडागर्दी करते रहे हैं

Saharanupar is still staring at the flames of ethnic conflict, rajput society warns
सहारनपुर में अभी भी नहीं थम रहा बवाल

मंगलवार को जिले भर में हुए बवाल के बाद उसकी लपटें अब भी दोनों ही जातियों के दिलों में उठ रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि अफसरों को भी जाति के दायरे में बांधकर दलित समाज के अंदर आक्रोश भरने की कोशिश हो रही है। इसके लिए बड़ी योजना के तहत साजिश करने वालों को सक्रिय कर दिए गए हैं। यही कारण है कि बवाल के बाद शांत हुए माहौल में भी दलित इस अपनी हार और प्रशासन की जीत मान रहा है। दलितों का मानना है कि प्रशासन दूसरे पक्ष का समर्थन कर रहा है। उधर, जातीय संघर्ष के बाद राजपूत समाज को भी अब तक सीधे तौर पर कोई खास समर्थन नहीं मिल रहा है। यही कारण है राजपूतों में भी अन्याय का प्रतिकार आ रहा है। बवाल के बाद बुधवार को रामनगर के पूर्व प्रधान का कहना है कि यह लड़ाई महापुरुषों के अपमान की है। वे लोग (राजपूत) जयंती के नाम पर गुंडागर्दी करते रहे हैं। हाथों में तलवार लेकर हमें डराना चाहते हैं। गुस्सा इस बात पर है कि हमारे साथ न्याय नहीं हो रहा है। शब्बीरपुर में कई घर जले और प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं। प्रशासन भी उन्हीं लोगों के साथ है। शिवकुमार का कहना है कि हम अपने महापुरुषों के सम्मान की रक्षा के लिए सक्षम हैं। उधर, राजपूत समाज में हुए बवाल में निर्माणधीन भवन पर आगजनी और तोड़फोड़ के बाद उबाल है। ऐसे में प्रशासन इस स्थिति को भांपते हुए अलर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed