फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, Uttar Pradesh Lockdown Latest News Update Today, The laborers of Bihar have told the story of their pain in Lockdown

बेबसी: आंखों में आंसू और रोजी छिनने का गम, प्रवासी मजदूरों ने बयां किया अपना दर्द

Sat, 16 May 2020 02:14 AM IST
कपिल kapil नवीन पांडेय, अमर उजाला, सहारनपुर
नवीन पांडेय, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 May 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur, Uttar Pradesh Lockdown Latest News Update Today, The laborers of Bihar have told the story of their pain in Lockdown
बिहार के श्रमिक - फोटो : अमर उजाला

युवा झींगरन और बुजुर्ग हरदेव सहनी की आंखों में आंसू और रोजी छिनने का गम साफ दिख रहा था। वो कहते हैं कि अब किसी तरह से घर पहुंच जाएं फिर देखेंगे कि क्या करना है। इस बीमारी ने तो हमें कहीं का नहीं छोड़ा। पीड़ा बाहर निकली तो आंखों से आंसू टपकने लगे। उन्हीं से थोड़ी दूरी पर खड़े मोतिहारी निवासी धर्मेंद्र कहते हैं कि बाबू अब तो केहू के घर-बार छोड़कर दूर देश यानी दूसरे प्रदेश न जाना पड़े, बहुत दर्द झेला है। सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर पांव जवाब दे गया है। पुलिस के डंडे भी बरसे हैं। 

विज्ञापन


वहीं स्टेशन पर खड़े कई मजदूर बस यही कहते रहे कि नीतिश बाबू हमें वहीं नौकरी दे देना, हम अब नहीं लौटेंगे। उत्तर प्रदेश के योगी को कितना धन्यवाद दें, जो हमारे परिवार से मिलाने के लिए रेलगाड़ी चलवा दिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेबसी: नम आंखें और पति के अंतिम दर्शन का इंतजार, पास बनवाने डीएम ऑफिस पहुंचीं 'कोरोना योद्धा'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार दोपहर एक बजे इन मजदूरों को लेकर स्पेशल ट्रेन सहारनपुर से रवाना की गई। प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों के बीच अंबाला डिवीजन के अधिकारियों की मौजूदगी में सारे इंतजाम किए गए थे। सोशल डिस्टेंसिंग के घेरे में गोद में बच्चे को लिए महिलाओं से लेकर बुजुर्ग तक की कतारें लगी हुईं थीं। पीड़ा तो उनके चेहरे पर उस प्रवास को छोड़ने की भी थी, जहां वह वर्षों से अपना पसीना बहा रहे थे, लेकिन कोविड-19 के दौर में हालात ने इन्हें सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया। 

हरियाणा के यमुनानगर, पंजाब के लुधियाना और जम्मू से चलकर पहुंचे बिहार के ये मजदूर राधा स्वामी सत्संग व्यास में आश्रय लिए हुए थे। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन लगने के दौरान उन्हें घर जाने की खुशी थी। हर किसी को कोरोना के डर से अपने घर पहुंचने की जल्दी थी। लाइन में लगे बिहार के कामगारों का साफ कहना था कि वे अब नहीं लौटेंगे, अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार अपने प्रदेश में ही नौकरी दें, प्रवासी होकर तो बहुत दर्द मिला। वह उत्तर प्रदेश के योगी सरकार का आभार जताते हैं, जिन्होंने ट्रेन चलवाई। हमें भोजन मिला। टिकट मिला। विदा करने अफसर आए। ये सब कहते हुए कामगारों के आंखों में आंसू आ गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed