फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur Uttar Pradesh Lockdown Latest News Update Today, A staff nurse asks DM to make a pass to attend her husband's funeral

बेबसी: नम आंखें और पति के अंतिम दर्शन का इंतजार, पास बनवाने डीएम ऑफिस पहुंचीं 'कोरोना योद्धा'

Fri, 15 May 2020 02:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 May 2020 02:21 PM IST
सार

  • पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए स्टाफ नर्स ने डीएम से की पास की मांग
  • महिला राजकीय मेडिकल कॉलेज सहारनपुर में स्टाफ नर्स है राजेन्द्र कौर
  • डीएम के आदेश पर महिला को पास देकर लुधियाना भिजवाया गया

विज्ञापन
Saharanpur Uttar Pradesh Lockdown Latest News Update Today, A staff nurse asks DM to make a pass to attend her husband's funeral
डीएम ऑफिस में बैठी स्टाफ नर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन है। ऐसे में लोगों को जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानियों से भी गुजरना पड़ रहा है। अभी तक आपने सिर्फ यही ही सुना या देखा होगा कि लोग प्रशासन की मदद से पास बनवाकर अपने घर जा रहे हैं। लेकिन जब एक महिला अपने पति के अंतिम दर्शन के लिए पास बनवाने जिलाधिकारी के दफ्तर पहुंचीं तो वहां कई लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

विज्ञापन


महिला राजकीय मेडिकल कॉलेज सहारनपुर में स्टाफ नर्स राजेन्द्र कौर ने बताया कि उनके पति रमन की दोनों किडनी खराब हो गई थी। लुधियाना में इलाज चल रहा था। 13 मई की रात को घर पर पति का निधन हो गया। लुधियाना जाने के लिए उनके पास कोई व्यवस्था नहीं थी, लेकिन पड़ोसी अपनी कार से ले जाने को तैयार हो गए, लेकिन लॉकडाउन में अनुमति की जरूरत है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन की बेबसी में चली गई मासूम की जान, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं स्टाफ नर्स ने नम आंखों से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर लॉकडाउन में पास दिए जाने की मांग की। उसने अधिकारियों को बताया कि उसके लुधियाना पहुंचने के बाद ही पति का अंतिम संस्कार होगा। बेटा भी उनके साथ ही है। इसलिए मार्मिक अनुरोध है कि पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उन्हें पास दिया जाए।

इसके बाद जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के कार्यालय से ऑनलाइन पास का आवदेन कराकर पास जारी किया गया। फिर महिला को लुधियाना भेज दिया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed