फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, Uttar Pradesh Lockdown Latest News Update Today, The laborers has ruckus on the highway and shouted slogans against Chief Minister Nitish Kumar of Bihar

यूपी: मजदूरों ने हाईवे पर किया हंगामा, सीएम नीतीश के खिलाफ नारेबाजी, वाहनों पर फेंके पत्थर

Wed, 13 May 2020 07:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 May 2020 07:39 PM IST
Saharanpur, Uttar Pradesh Lockdown Latest News Update Today, The laborers has ruckus on the highway and shouted slogans against Chief Minister Nitish Kumar of Bihar
मजदूरों ने हाईवे पर हंगामा किया - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा से यूपी (उत्तर प्रदेश) और फिर यूपी से हरियाणा की ओर बार-बार खदेड़े जाने से नाराज बिहार के मजदूरों ने सड़क पर हंगामा कर दिया। मजदूर सड़क पर लेट गए और प्रदर्शन करने लगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। हाईवे पर गुजर रहे ट्रकों पर ईंट-पत्थर भी फेंके। रास्ते में गिरे गन्ने को उठाकर कई वाहनों पर बरसाए। एसपी देहात ने बमुश्किल मजदूरों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 



सहारनपुर में बुधवार को शाहजहांपुर पुलिस चौकी के पास बिहार के मजदूरों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मजदूरों ने बताया कि वे समस्तीपुर, हाजीपुर, सिवान, फाफामऊ, नानपारा और सोनपुर आदि के निवासी हैं और अमृतसर में वाघा बॉर्डर के समीप काम करते हैं। लॉकडाउन होने के चलते वे अभी तक वहां फंसे हुए थे उनके पास ना तो खाने के लिए रोटी है ना पहनने के लिए कपड़ा और खर्च करने के लिए जेब में पैसे। चार मई से पैदल चलते हुए किसी तरह यहां तक पहुंचे हैं। अब हरियाणा पुलिस ने उनको यूपी में प्रवेश करा दिया तो यूपी पुलिस उनको वापस हरियाणा में खदेड़ रही है। जिससे मजदूरों के सब्र का बांध टूट गया। मौके पर पहुंचे एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने उन्हें समझा कर शांत किया।  


यह भी पढ़ें: बिहार और झारखंड के श्रमिकों ने किया हंगामा, घर जाने की कर रहे मांग, अधिकारियों ने दिया आश्वासन
विज्ञापन


राधा स्वामी सत्संग व्यास पिलखनी मेजर सेंटर में बिहार और झारखंड के अधिक प्रवासी मजदूर हैं। इनको मेडिकल गाइड लाइन के अनुसार भेजा जा रहा है। तीन दिन में इस सेंटर से बारह हजार से अधिक कामगारों को गंतव्य के लिए रवाना किया जा चुका है। शासन की ओर से इस सेंटर को ट्रांजिट प्वाइंट के तौर पर खत्म कर दिया गया है। फिर भी बिहार और झारखंड सहित अन्य कहीं के प्रवासी मजदूरों को निकालने के लिए शासन स्तर पर वार्ता की जा रही है। अनुमति उनके राज्यों से मिलते सभी को रवाना किया जाएगा। - अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी, सहारनपुर 

यह भी पढ़ें: कहानी बेबसी की : एक तरफ जिंदगी की तलाश और दूसरी तरफ मौत का सामना


अनधिकृत तौर से आने वाले कामगारों से खतरा बढ़ सकता है। इसलिए एहतियात बरती जा रही है। यमुना की सीमा पर पुलिस की सख्ती बढ़ा दी गई है। बिना अनुमति किसी कामगार को यूपी के सरसावा बॉर्डर से प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सभी कामगारों को जागरूक और समझाया भी जा रहा है। - दिनेश कुमार, एसएसपी, सहारनपुर

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed