{"_id":"5eeb60a38ebc3e4341338895","slug":"saharanpur-uttar-pradesh-coronavirus-news-in-hindi-31-new-cases-of-corona-virus-has-been-found-in-the-saharanpur-and-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सहारनपुर-बागपत में मिले कोरोना के 31 नए संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सहारनपुर-बागपत में मिले कोरोना के 31 नए संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली
Thu, 18 Jun 2020 06:11 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 18 Jun 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में बृस्पतिवार को 25 और नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने पुष्टि की है। वहीं जनपद में दो दिन में 44 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। उधर, बागपत में भी छह नए केस मिले हैं।
विज्ञापन
बता दें कि जनपद में अब तक 330 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 254 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब जिले में 76 सक्रिय केस है। इन सभी का अलग- अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ये कैसा खेल: शासन के रिकॉर्ड में 77 मौतें हुईं, स्वास्थ्य विभाग ने कहा- मेरठ में हुईं 54 मौत
विज्ञापन
उधर, बागपत जनपद में भी बृस्पतिवार को छह लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने पुष्टि की है। बागपत में अब तक कोरोना के 177 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 77 मरीज ठीक हो गए हैं। अब वर्तमान में 98 केस सक्रिय है। इन सभी का उपचार चल रहा है।
बागपत जिले में चांदीनगर थाने का मुंशी भी कोरोना संक्रमित मिला है। इससे पहले इसी थाने का एसआई पॉजिटिव मिल चुका है। बिनौली सीएचसी पर कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी भी पॉजिटिव मिला है। बुधवार रात सवा 12 बजे चार रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि दो रिपोर्ट बृहस्पतिवार को पॉजिटिव आई है। जिले में आज कुल छह पॉजिटिव मिले हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/