फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, 77 deaths in government records but health department said 54 deaths occurred in Meerut

ये कैसा खेल: शासन के रिकॉर्ड में 77 मौतें हुईं, स्वास्थ्य विभाग ने कहा- मेरठ में हुईं 54 मौत

Thu, 18 Jun 2020 05:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 18 Jun 2020 05:06 PM IST
सार

  • शासन के अनुसार मौतों के हिसाब से प्रदेश में मेरठ नंबर वन
  • कोरोना मरीजों की संख्या के हिसाब से प्रदेश में चौथे नंबर पर
  • आखिर क्यों नहीं मिल रहा 23 मौत का आंकड़ा

विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, 77 deaths in government records but health department said 54 deaths occurred in Meerut
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : गूगल

विस्तार

कोरोना से सबसे ज्यादा मौत मेरठ में हुईं हैं। शासन के आंकड़ों में प्रदेश में मेरठ (77 मौत) से पहले नंबर पर पहुंच गया है। दूसरे नंबर पर आगरा (72 मौत) है। हालांकि हैरानी की बात यह है कि मेरठ का स्वास्थ्य विभाग कोरोना से मरने वालों की संख्या अभी तक 54 ही बता रहा है। फिलहाल 23 मौत का आंकड़ा नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, आंकड़ों की बाजीगरी से सवाल उठ रहे हैं कि ये आंकड़ों को छिपाने की कोशिश तो नहीं है। क्योंकि स्टेट कंट्रोल रूम और मेरठ स्वास्थ्य विभाग के कोरोना के मरीजों के आंकड़ों में फर्क है। बुधवार दोपहर तीन बजे तक शासन के पोर्टल पर कोरोना से मौत का आंकड़ा 77 दिखाई दे रहा था तो आगरा में 72 रहा। मेरठ स्वास्थ्य विभाग 54 मौत दिखा रहा है। 
विज्ञापन


इन आंकड़ों में कानपुर में 27 व गाजियाबाद में 26 मौत हैं। मेरठ सबसे आगे है। यही नहीं, मौत के आंकड़ों के अलावा कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में भी फर्क है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में मेरठ प्रदेश में चौथे नंबर पर है। पहले नंबर पर गौतमबुद्ध नगर में 1153 मरीज, दूसरे पर आगरा 1093 मरीज और तीसरे पर कानपुर नगर 772 मरीज हैं। मेरठ में स्वास्थ्य विभाग 705 संक्रमित मरीज दिखा रहा है, जबकि शासन ने 753 मरीज दिखाए। यहां भी 48 मरीजों का फर्क है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बॉर्डर पर बढ़ता रहा तनाव, यहां धड़कता रहा दिल, शहादत की खबर मिलते ही बेसुध हुई पत्नी, तस्वीरें


उत्तर प्रदेश डायरेक्टरेट ऑफ हेल्थ सर्विस की तरफ से जारी होने वाले आंकड़ों में यह अंतर क्यों है, इस संबंध में सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि कोई व्यक्ति दूसरे जिले या प्रदेश में रहता है और वह 14 दिनों के भीतर पॉजिटिव आता है तो उसे उसी जिले में गिना जाएगा, जहां से वह आया है। स्टेट के आंकड़े भी इसी हिसाब से अपडेट किए जाएंगे। 

अफसरों के सामने ही आंकड़ों से खिलवाड़ 
कोरोना से रोज हो रहीं मौतों से विभाग बौखला गया है। 16 जून को स्वास्थ्य विभाग ने प्रेस नोट में कोरोना संक्रमित 705 मरीज बताए। 17 जून को 25 नए मरीज मिलने के बाद कुल संख्या 730 होनी थी लेकिन प्रेस नोट में 728 मरीज दिखाए। गंगानगर थाना क्षेत्र के खटकाना पुल निवासी 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मेडिकल के कोविड वार्ड में मौत हुई। लेकिन इस मौत को रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया गया। बताया कि वह छह दिन पहले दिल्ली से आया था, इसलिए दिल्ली में दर्ज होगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed