Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Two robbers arrested after encounter in Saharanpur; ₹4.30 lakh recovered, one absconding

Saharanpur: पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली, एक फरार, 4.30 लाख बरामद

Sat, 22 Nov 2025 11:18 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 22 Nov 2025 11:18 AM IST
सार

टीपी नगर में पशु आहार व्यापारी से हुई सात लाख की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। जनकपुरी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को घायलावस्था में पकड़ा गया, जबकि उनका एक साथी फरार है। पुलिस ने 4.30 लाख रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Saharanpur: Two robbers arrested after encounter in Saharanpur; ₹4.30 lakh recovered, one absconding
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित टीपी नगर चौकी से कुछ दूरी पर 20 नवंबर को पशु आहार व्यापारी से हुई सात लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों मैनपाल और इरफान के पैरों में गोली लगी है, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

विज्ञापन

एएसपी मनोज यादव ने बताया कि थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव खुर्द के जंगल में बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए और उन्हें हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मैनपाल निवासी तोडा कल्याणपुर, रुड़की और इरफान निवासी समौली, दौराला के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने लूट में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने बदमाशों के पास से 4.30 लाख रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सीसीटीवी फुटेज से खुला सुराग

लूट के बाद पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर देहरादून रोड और सड़क दुधली के बीच लगे करीब 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उनकी लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया।

ऐसे की गई थी लूट

20 नवंबर को पशु आहार व्यापारी संजीव कुमार अपने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गोदाम पर मौजूद थे। उनका बेटा अंश कर्मचारी नईम के साथ कार के टायर बदलवाने गया हुआ था। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश गोदाम में घुसे।

दो बदमाश ऊपर बने ऑफिस में पहुंचे और संजीव कुमार को हथियार दिखाकर सात लाख रुपये लूट लिए, जबकि तीसरा बदमाश नीचे सीढ़ियों पर पहरा देता रहा। लूट के बाद बदमाश गोदाम का मुख्य गेट बाहर से बंद करके भाग गए थे। अंश और नईम लौटे तो गेट बंद देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed