फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, three killed including two students in road accident

दर्दनाक हादसा: परीक्षा देने जा रही छात्रा सहित तीन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 02 Mar 2019 07:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Mar 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, three killed including two students in road accident
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सहारनपुर जनपद में शनिवार को दो हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही तीनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


पहली घटना-
गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में दया शुगर मिल के पास हुए हादसे में छात्रा सहित दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस ने दोनों शवों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हादसा उस समय हुआ जब छात्रा एक ग्रामीण के साथ बाइक पर कॉलेज में परीक्षा देने जा रही थी। 
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव चुनहैटी खरखड़ी निवासी छात्रा पारुल उपाध्याय पुत्री राजेंद्र सहारनपुर को मुन्ना लाल गर्ल्स कॉलेज में बीए की परीक्षा देने के लिए जाना था। वह अपने ही गांव के 40 वर्षीय प्रदीप के साथ बाइक पर कॉलेज के लिए निकली थी। शनिवार सुबह करीब छह बजे जैसे ही बाइक दया शुगर के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों की सड़क पर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के पास मिले कागजों के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई। इस सूचना के बाद परिजनों में मातम छा गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पीवीआर 975 ने दोनों के शवों को जिला चिकित्सालय भेज दिया। 

थाना प्रभारी आदेश कुमार त्यागी ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।  

दूसरी घटना- 
बेटी को परीक्षा दिलाने जा रहे पिता की हादसे में मौत  

उधर, बेहट थाना क्षेत्र में बेटी को पेपर दिलाने जा रहे बाइक सवार को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि बाइक पर उसके साथ बैठी उसकी बेटी और बेटा सुरक्षित बच गए। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई थी कि चालक का हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। हादसे की सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के जिम्मेदार ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।

हादसा शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे संसारपुर गांव में नदी के पुल पर हुआ। उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के मोहल्ला कड़छ निवासी नरेश कुमार पुत्र अतर सिंह की बेटी शालू बेहट के राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए की छात्रा है। नरेश बाइक पर शालू को पेपर दिलाने के लिए बेहट लेकर आ रहा था। उनके साथ उसका बेटा रितेश (14) भी बाइक पर बैठा था। जब वह बेहट कोतवाली क्षेत्र के संसारपुर गांव में पुल पर पहुंचे, तो बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर तीनों बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। हादसे में नरेश (38) की मौत हो गई। नरेश ने जो हेलमेट पहन रखा था वह चकनाचूर हो गया, जबकि उसके दोनों बच्चे सकुशल बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन एवं पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आंखों के सामने पिता की लाश देखकर शालू और रितेश फूट-फूट कर रो रहे थे। 

कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed