फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, three killed in bike accident in uttar pradesh

दर्दनाक हादसा: बाइक सवार तीन युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 12 Dec 2018 10:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 12 Dec 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, three killed in bike accident in uttar pradesh
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और नीचे सचिन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सहारनपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें लेकर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। बड़गांव पुलिस ने सीएचसी पहुंच कर शवों का पंचनामा भर पीएम के लिए भेजा। युवकों की मौत के बाद तीनों के परिजनों में कोहराम मच गया। बाईक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। यदि हेलमेट होता तो उनकी जान बच सकती थी।

विज्ञापन

  
शाम करीब सात बजे हलवाई का काम करने वाले तीन युवक गांव सिंहखेडा में मंढे का काम करने जा रहे थे। ये तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। जैसे ही बड़गांव-रामपुर मनिहारान मार्ग पर गांव रेडा के पास पहुंचे तो उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी पापुलर से भरी ट्रेक्टर ट्राली से टकरा गई। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर जा गिरे। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर रामपुर मनिहारान सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

वहीं घटना की सूचना के बाद सीएचसी पर पहुंचे मृतकों के परिजनों ने युवकों की शिनाख्त की। इनमें 28 वर्षीय कुलदीप पुत्र कुशलपाल, 22 वर्षीय सचिन पुत्र रामू निवासीगण गांव सहजी थाना बड़गांव और तीसरा युवक 25 वर्षीय मोहित पुत्र राजकुमार है। तीनों युवक हलवाई का काम करते थे। बुधवार को वे गांव चंदपुर में शादी का काम निपटा कर रामपुर मनिहारान थाने के गांव सिंहखेडा में एक मंढे का काम करने जा रहे थे।

थानाध्यक्ष बड़गांव ने बताया कि मृतकों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed