{"_id":"61cbfb6ebe14c375975e13ef","slug":"saharanpur-the-young-man-committed-suicide-by-shooting-himself-in-minor-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर : युवक ने दिन निकलते ही गोली मारकर की आत्महत्या, सामने आई ये बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर : युवक ने दिन निकलते ही गोली मारकर की आत्महत्या, सामने आई ये बड़ी वजह
Wed, 29 Dec 2021 11:38 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:38 AM IST
सार
सहारनपुर में बुधवार को एक युवक ने दिन निकलते ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार को एक युवक ने दिन निकलते ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार युवक का अपने भाई से विवाद चल रहा था, जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोतवाली मंडी क्षेत्र के बेहट रोड निवासी मनोज धीमान का अपने भाई से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच झगड़ा रहता था। इसी के चलते मनोज ने आज सुबह अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन