{"_id":"5c152d47bdec2253ab42d1fa","slug":"saharanpur-sachin-pilot-not-made-cm-of-rajasthan-and-angry-peoples-burned-rahul-gandhi-s-poster","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन पायलट को मुख्यमंत्री न बनाने से खफा गुर्जरों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन पायलट को मुख्यमंत्री न बनाने से खफा गुर्जरों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
Sat, 15 Dec 2018 10:07 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 15 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
गुर्जर समाज के लोगों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान व मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की कमान बुजुर्ग नेताओं को सौंपे जाने से खफा गुर्जर समाज के युवाओं ने शनिवार को दिल्ली रोड हाईवे पर सांकेतिक जाम लगा कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका।
विज्ञापन
अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री नीरज चौधरी के नेतृत्व में गुर्जर समाज के युवा दिल्ली रोड हाईवे पर पहुंचे। यहां सुबह के वक्त उन्होंने सांकेतिक जाम लगाकर राहुल गांधी का पुतला फूंका।
विज्ञापन
नीरज चौधरी ने कहा कि एक तरफ जहां राहुल गांधी युवाओं की बात करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने राजस्थान व मध्य प्रदेश में बुजुर्गों को मुख्यमंत्री बनाकर यह साबित कर दिया है कि युवाओं के प्रति उनके मन में कोई स्थान नहीं है। राहुल गांधी ने राजस्थान में युवा नेता सचिन पायलट को मुख्यमंत्री न बनाकर युवाओं का अपमान किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े व युवाओं की पहली पसंद सचिन पायलट की वजह से राजस्थान में कांग्रेस 25 के स्थान पर सौ सीटें जीत पाई है। चेताया कि यदि युवा नाराज हो गया तो पार्टी पहले की स्थिति में आ जाएगी। पुतला फूंकने वालों में नीरज चौधरी, जोनी, सोनू, अरुण कुमार, गोविंद, नीटू, दीपक, विनीत, जसबीर सिंह, मोहित कुमार आदि रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/