फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur Police is helping the kanwariyas on National Highway

सहारनपुर: कांवड़ियों की हमदर्द बन रही खाकी, डायल 100 के पुलिसकर्मी ऐसे दे रहे चिकित्सा सेवा

Fri, 26 Jul 2019 08:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Jul 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur Police is helping the kanwariyas on National Highway
कांवड़ियों की मदद करती यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ ला रहे शिवभक्तों की सेवा में लोग उमड़ रहे हैं, तो पुलिस भी सेवा करने में पीछे नहीं है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर गश्त करने के साथ ही पुलिसकर्मियों द्वारा कांवड़ियों की सेवा की जा रही है। यूपी डायल 100 के वाहनों में उपलब्ध चिकित्सा किट से कांवड़ियों को उपचार दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, यूपी डायल 100 के वाहनों में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्राथमिक उपचार के लिए चिकित्सा किट रखी गई थी, जिसका फायदा कांवड़ यात्रा के दौरान मिल रहा है। 
विज्ञापन


सहारनपुर जनपद में कांवड़ यात्रा मार्ग पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है, जिनमें यूपी डायल 100 के वाहनों में सवार पुलिसकर्मी गश्त करते हैं। शुक्रवार को कांवड़ यात्रा मार्ग पर हरियाबांस के निकट पुलिसकर्मी एक कांवड़िए के पैरों में मरहम पट्टी करते नजर आए। हरिद्वार से गंगाजल लेकर हरियाणा की तरफ जा रहे कांवड़िए के पैर में छाले पड़ गए थे, जिस कारण सफर में दिक्कत हो रही थी। आसपास में चिकित्सा सुविधा नहीं थी, तो पुलिसकर्मियों ने ही कांवड़िए को चिकित्सा सेवा दी। इसके अलावा भी कई स्थानों पर पुलिसकर्मी इसी तरह कांवड़ियों की सेवा करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस अलर्ट है। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर सजग है। साथ ही यूपी डायल 100 के वाहनों में चिकित्सा किट भी इसी उद्देश्य से उपलब्ध कराई गई है, ताकि तत्काल मौके पर ही जरूरतमंद को चिकित्सा सुविधा मिल सके।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed