{"_id":"5eb13aaa8ebc3e90586e641c","slug":"saharanpur-police-arrest-three-men-for-gokashi-two-women-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: पुलिस ने गोकशी कर रहे तीन लोगों को किया गिरफ्तार, दो महिलाएं फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: पुलिस ने गोकशी कर रहे तीन लोगों को किया गिरफ्तार, दो महिलाएं फरार
Tue, 05 May 2020 03:36 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 05 May 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी दिनेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने मंगलवार को चिलकाना क्षेत्र में गोकशी कर रहे तीन लोगों को गिरफतार कर लिया। इनके पास से सौ किलो गोमांस भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार दो महिलाए मौके से फरार हो गई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बे के मोहल्ला हामिद हसन में एक घर में गोकशी की जा रही है। सूचना के आधार पर एसएसआई शाह आलम, एसआई ओमेंद्र मलिक ने पुलिस टीम के साथ एक घर को घेर लिया। पुलिस को यहां से सौ किलो गोमांस, गोवंश की खाल, गोकशी के उपकरण तथा तराजू-बाट आदि सामान मिला है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से इकराम पुत्र यामीन, मुशर्रफ उर्फ काला पुत्र अबरार तथा सुफियान पुत्र मुशर्रफ को गिरफ्तार कर लिया। गोकशी में सहयोग कर रही दो महिलाएं फरार हो गईं। पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर इकराम, मुशर्रफ तथा सूफियान को जेल भेज दिया।
विज्ञापन