फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   saharanpur, one killed in road accident in uttar pradesh

देवबंद: गन्नों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बुजुर्ग पर पलटी, जबरदस्त हंगामा, बुलानी पड़ी कई थानों की फोर्स

Fri, 07 Dec 2018 08:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 07 Dec 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
saharanpur, one killed in road accident in uttar pradesh
मौके पर पुलिसफोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली कासिमपुरा रेलवे फाटक के समीप पलट गई। जिसके नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने देवबंद-कासिमपुरा रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी मृतक परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की फोर्स को मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों ने मृतक परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर किसी तरह जाम खुलवाया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को नूनाबड़ी गांव निवासी राहिल डंघेड़ा से ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लादकर कासिमपुरा गांव से होता हुआ शुगर मिल जा रहा था। जब वह कासिमपुरा रेलवे फाटक के समीप पहुंचा तो स्पीड ब्रेकर से गुजरते समय ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक पलट गई। इस दौरान सड़क किनारे बनी पुलिया पर बैठकर मूंगफली बेच रहा कासिमपुरा गांव निवासी इलम चंद पुत्र ब्रह्म सिंह (65) गन्नों के नीचे दब गया। मौके पर दौड़कर पहुंचे ग्रामीणों ने बमुश्किल उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए चिकित्सक के यहां लेकर गए, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


वहीं जाम की सूचना मिलने पर काफी देर बाद एसडीएम ऋतु पुनिया, सीओ सिद्धार्थ सिंह और कोतवाल अभिषेक सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास करने लगे, लेकिन गुस्साए ग्रामीण मृतक परिवार को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग पर अड़े रहे। जिसके चलते देवबंद-कासिमपुरा मार्ग पर दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। इस बीच जानकारी मिलने पर भीम आर्मी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष दीपक बौद्ध कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंच गए। हालात को भांपते हुए उच्चाधिकारियों ने पीएसी के साथ ही गागलहेड़ी, गंगोह, नानौता, बड़गांव, नागल समेत कई थानों का फोर्स देवबंद के लिए रवाना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद में एसडीएम ऋतु पुनिया ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30 हजार रुपये देने और पांच लाख रुपये शासन स्तर से मुआवजे के लिए संस्तुति किए जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण जाम खोलने के लिए तैयार हुए। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जाम खुलने के कई घंटे बाद तक भी पुलिस ने सड़क के बीच पलटे ट्रैक्टर ट्राली को नहीं हटवाया। जिसकी वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें वाहन निकालने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ी। 

मुआवजे के लिए शासन को लिखा जाएगा पत्र: एसडीएम 
एसडीएम ऋतु पुनिया ने बताया कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक परिवार को 30 हजार रुपये के अलावा परिवार के मुखिया जिनकी आय 75 हजार रुपये सालाना से कम है और उसकी किसी दुघर्टना में मृत्यु हो जाती है तो उसको शासन की तरफ से पांच लाख रुपये सहायता दिलाए जाने का प्रावधान है। जिसके संबंध में शासन को पत्र लिखा जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed