फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur News: Victim woman demand action against husband from SSP after three divorce

बेटी पैदा होने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार

Fri, 27 Sep 2019 11:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Sep 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur News: Victim woman demand action against husband from SSP after three divorce
तीन तलाक - फोटो : डेमो

सहारनपुर में बेहट के ग्राम ताजपुरा निवासी इमराना ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि बेटी पैदा होने पर पति ने मारपीट की और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। 

विज्ञापन


इमराना का कहना है कि उसका निकाह छह अप्रैल 2010 को मुजफ्फरनगर के ग्राम बागोवाली निवासी शाकिर के साथ हुआ था। इमराना ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल के लोग शादी में दिए गए दहेज से खुश नहीं थे और परेशान करते रहते थे। शादी के दो साल बाद उसने पुत्री को जन्म दिया। जिसके बाद से शाकिर ने उसे दूसरी शादी की धमकी देनी शुरू कर दी। उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तलाक... तलाक... तलाक कहकर फरार हो गया था पति, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अगस्त 2018 को जब उसकी सास की मौत हो गई तो उसकी हत्या का इल्जाम उस पर लगाकर उसे फंसा दिया। मार्च 2019 से वह अपने मायके आ गई और तब से ही वह अपने पिता के आवास पर रह रही थी। उसके परिजनों ने शाकिर से कई बार बात करने की कोशिश की लेकिन शाकिर ने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। 23 सितंबर 2019 को शाकिर उसके घर ताजपुरा पहुंचा और सबके सामने उससे कहा कि वह दूसरा निकाह कर रहा है। इसलिए वह तलाक देने के लिए आया है। उसने सबके सामने तीन बार तलाक कह दिया और कहा कि अब उसका उससे कोई रिश्ता नहीं रहा। यह कहकर वह चला गया। इस संबंध में इमराना ने एसपी सिटी को शिकायत पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed