{"_id":"5d8253508ebc3e93de124730","slug":"police-has-sent-to-jail-of-accused-husband-in-triple-talaq-case-at-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाक... तलाक... तलाक कहकर फरार हो गया था पति, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तलाक... तलाक... तलाक कहकर फरार हो गया था पति, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Wed, 18 Sep 2019 09:29 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 18 Sep 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
पति ने पत्नी को पीटा और दिया तीन तलाक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर जनपद की पुलिस ने तीन तलाक के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी पत्नी को तीन बार तलाक... तलाक... तलाक कहकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
खतौली थाना क्षेत्र के गांव भंगेला निवासी हफीजुद्दीन की पुत्री फुरकाना का निकाह 10 वर्ष पूर्व गांव तिसंग निवासी शहजाद पुत्र सईद के साथ हुआ था। शहजाद मेरठ में थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में शाहजहां कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा है। मेरठ में शहजाद कुल्फी बेचता है। फुरकाना के कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: ससुर ने किया दुष्कर्म, जेठ ने छेड़छाड़, मुंबई में बैठे पति से की शिकायत तो दिया तीन तलाक
विज्ञापन
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि शहजाद आए दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता रहता था। पति से तंग होकर फुरकाना अपने मायके गांव भंगेला में पिछले एक साल से रह रही है। गत दिवस शहजाद गांव भंगेला में पहुंचा। आरोप है कि शहजाद ने अपनी पत्नी फुरकाना को तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया और फरार हो गया था। पीड़िता ने आरोपी पति के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को उसे जेल भेज दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/