{"_id":"5bd339f2bdec22696f0087dc","slug":"saharanpur-news-three-candidates-withdrew-office-copies-from-examination-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: परीक्षा केंद्र से ऑफिस कॉपी लेकर फरार हुए तीन अभ्यर्थी, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: परीक्षा केंद्र से ऑफिस कॉपी लेकर फरार हुए तीन अभ्यर्थी, मचा हड़कंप
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 26 Oct 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में पुलिस एवं पीएसी आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा की दूसरी पाली में परीक्षा देने आए तीन अभ्यर्थी ऑफिस से कॉपी लेकर ही फरार हो गए। कॉलेज प्रधानाचार्य ने तीनों अभ्यर्थियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच करने में लगी है।
विज्ञापन
गागलहेड़ी थाना क्षेत्र गांव रसूलपुर स्थित देवभूमि कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र बनाया गया था। गुरुवार को दूसरी पाली में परीक्षा होने पर जब सभी अभ्यर्थी अपनी कॉपियां जमा करके चले गए, तो पता चला कि तीन अभ्यर्थी अपने साथ ऑफिस कॉपी भी ले गए हैं। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों ने छानबीन कराई, तो उन तीनों अभ्यर्थियों का नाम पता मालूम चला।
विज्ञापन
इसके बाद कॉलेज प्रधानाचार्य शिवकुमार ने गागलहेड़ी थाना पुलिस को तहरीर देकर अभ्यर्थी ललित पुत्र महेंद्र सिंह निवासी छछरई जहांगीराबाद बुलंदशहर, अक्षय कुमार पुत्र सुभाष निवासी सुंदरा उर्फ पूठा परतापुर मेरठ और मोहम्मद दानिश पुत्र सलीम निवासी मीरापुर बावली थाना बड़ौत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसमें बताया गया कि तीनों अभ्यर्थी परीक्षा समाप्त होने पर ऑफिस कॉपी लेकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष सरिता सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
साजिश या भूल
पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को तीन ओएमआर शीट दी जाती हैं, जिनमें से दो ओएमआर जमा करानी होती है, जबकि एक ओएमआर शीट अभ्यर्थी अपने साथ ले जाते हैं। इनमें से तीनों अभ्यर्थी एक ही शीट जमा कर गए, जबकि दो शीट अपने साथ ले गए। दो ओएमआर शीट अपने साथ ले जाने वाले अभ्यर्थियों की मंशा क्या थी, इसकी जांच पुलिस कर रही है। किसी साजिश के तहत अभ्यर्थी दो ओएमआर शीट अपने साथ ले गए या फिर भूलवश उन्होंने ऐसा किया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/