{"_id":"6409763954dbf184970933f8","slug":"saharanpur-news-teenager-dies-due-to-hit-by-pickup-vehicle-family-jammed-the-dead-body-on-the-road-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पिकअप गाड़ी की टक्कर से किशोर की मौत, चालक मौके से फरार, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पिकअप गाड़ी की टक्कर से किशोर की मौत, चालक मौके से फरार, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
Thu, 09 Mar 2023 11:32 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:32 AM IST
सार
सहारनपुर में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में 14 साल के किशोर की दर्दनाक मौत हो गई गुस्साए परिजनों ने बालक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया पुलिस मौके पर पहुंची है
विज्ञापन
Saharanpur News
- फोटो : amr ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद के जनकपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जनता रोड पर जमालपुर निवासी रविंद्र उर्फ टिंकू के पुत्र वंशुल (14) की पिकअप गाड़ी से टकराने के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वंशुल साइकिल पर सवार होकर किसी काम से बाहर जा रहा थाए तभी पीछे से आई पिकअप गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही अंशुल जमीन पर गिर पड़ा। सिर सड़क पर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद पिकअप चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान परिजन भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: टिकैत परिवार को मोबाइल फोन पर मिली बम से उड़ाने की धमकी, थाने में दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
गुस्साए परिजनों ने बालक के शव को नहीं उठने दिया और सड़क पर जाम लगा दिया। वहीं थाना जनकपुरी पुलिस और भारी भीड़ मौके पर मौजूद है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।