{"_id":"64096b5d8f4812ea2c080c64","slug":"muzaffarnagar-tikait-family-received-a-bomb-threat-on-mobile-phone-case-filed-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: टिकैत परिवार को मोबाइल फोन पर मिली बम से उड़ाने की धमकी, थाने में दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: टिकैत परिवार को मोबाइल फोन पर मिली बम से उड़ाने की धमकी, थाने में दर्ज कराया मुकदमा
Thu, 09 Mar 2023 10:45 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 09 Mar 2023 10:45 AM IST
सार
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत के परिवार को मोबाइल फोन पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। वहीं इस मामले में टिकैत परिवार ने भौराकलां थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
चौधरी नरेश टिकैत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मोबाइल पर दी गई धमकी की जानकारी परिवार ने पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिवार को किसान आंदोलन से अलग होने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत के मोबाइल पर धमकी भरी कॉल मिली। गौरव ने बताया कि कई बार कॉल की गई है। पहले परिवार ने इसे किसी की शरारत समझा, लेकिन बार-बार कॉल आने की वजह से भौराकलां थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Meerut News: कंकरखेड़ा में होली पर जमकर चले लाठी-डंडे, हुई फायरिंग, थाने में दी तहरीर
विज्ञापन
धमकी देने वाले ने भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत और गौरव टिकैत को निशाना बनाया है। इससे पहले किसान आंदोलन के दौरान भी परिवार को कई बार धमकियां दी गई थी। भाकियू नेता ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था।