{"_id":"5d8cd1d28ebc3e93d47d6bc9","slug":"saharanpur-news-one-crore-has-pending-on-jal-nigam-and-now-connection-disconnected","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम पर एक करोड़ बकाया, काटा बिजली कनेक्शन, 10 गांवों के पेयजल की सप्लाई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम पर एक करोड़ बकाया, काटा बिजली कनेक्शन, 10 गांवों के पेयजल की सप्लाई बंद
Thu, 26 Sep 2019 08:30 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 26 Sep 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जिले में पावर कॉरपोरेशन ने उप्र जल निगम की छुटमलपुर ग्राम समूह पेयजल योजना पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजली बिल बकाया होने के चलते दोनों नलकूपों के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं। बिजली के अभाव और जनरेटर की व्यवस्था न होने के चलते योजना से 10 गांवों को होने वाली पानी की सप्लाई बंद हो गई है।
विज्ञापन
जल निगम की छुटमलपुर ग्राम समूह पेयजल योजना से छुटमलपुर सहित आसपास के गांवों गंदेवड़ा, नानका, कमेशपुर, गुडंब, भैंसराऊ, निवादा, फतेहपुर भादो आदि को पेयजल की सप्लाई होती है। जल निगम की तरफ उप्र पावर कॉरपोरेशन का बिजली कनेक्शन के बिल का एक करोड़ रुपये बकाया होने के चलते गुरुवार को बिजली कर्मचारियों ने योजना के दोनों नलकूपों के कनेक्शन काट दिए।
विज्ञापन
नलकूपों के कनेक्शन कटने के बाद योजना से पानी की सप्लाई भी बंद हो गई। योजना पर जनरेटर भी उपलब्ध नहीं है। इसके साथ ही कर्मचारियों की आवास की भी बत्ती गुल हो गई है। बड़ा बकाया होने के चलते कटे कनेक्शन के जुड़ने की भी कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चालान कटा तो जेई ने कटवा दी चौकी और थाने की बिजली, अफसरों में मचा हड़कंप, और फिर...
वहीं पावर कॉरपोरेशन के उप खंड अधिकारी धमेंद्र कुमार का कहना है कि जल निगम की तरफ एक करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया था। पिछले कई सालों से बिल जमा न होने के कारण कनेक्शन काट दिया गया।
उधर, जल निगम के अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह का कहना है कि बिना नोटिस दिए कनेक्शन काटा गया है, जो गलत है। एकदम से इतनी बड़ी राशि का भुगतान भी संभव नहीं है। वे छह माह पूर्व ही आए हैं। जबकि बिल पिछले 10 सालों से रुका पड़ा है। योजना पर जनरेटर की उपलब्धता कराने में भी उन्होंने असमर्थता जता दी है। उन्होंने बताया कि वे उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करा रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/