फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: National Vice President of Bhim Army and treason accused surrendered in court

सहारनपुर: राजद्रोह के आरोपी भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व महासचिव ने कोर्ट में किया सरेंडर

Wed, 16 Oct 2019 04:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Oct 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur: National Vice President of Bhim Army and treason accused surrendered in court
सरेंडर करते भीम आर्मी पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
राजद्रोह के आरोप में फरार चल रहे भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल तथा घुन्ना बवाल के आरोपी राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सुबह सरेंडर करने के लिए अपने-अपने घरों से निकले। 
विज्ञापन


भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल ने अगस्त में फेसबुक पर अपनी एक वीडियो अपलोड की, जिसमें उसने बहुजन समाज के लोगों को भड़काने, हथियार लेकर दिल्ली पहुंचने, जरूरत पड़ने पर उनका प्रयोग करने तक का आह्वान किया था। यही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चेतावनी भी दी थी। 
विज्ञापन


इस मामले में बेहट थाना में मंजीत सिंह नौटियाल के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज हुआ था। तभी से मंजीत सिंह नौटियाल फरार चल रहा था। पिछले माह मंजीत सिंह ने अग्रिम जमानत की अर्जी भी कोर्ट में दी थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। मंगलवार को मंजीत सिंह नौटियाल ने कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की घोषणा की और बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान घुन्ना बवाल के वांछित चल रहे भीम आर्मी के कमल सिंह वालिया के साथ रहे। कमल सिंह वालिया ने भी अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी थी, लेकिन कोर्ट ने नामंजूर कर दी थी। जिस कारण कमल सिंह वालिया ने रामनगर स्थित अपने घर से ही आत्मसमर्पण के लिए मंगलवार को कोर्ट जाने का ऐलान किया था। 

भीम आर्मी को खत्म करना चाहती है सरकार : कमल सिंह वालिया
भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया ने कहा है कि सरकार भीम आर्मी को बैन कर खत्म करना चाहती है। सरकार एक-एक कर भीम आर्मी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है। 

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर में कमल सिंह वालिया ने जारी बयान में कहा कि सरकार बहुजन समाज के लोगों के मंदिरों को तोड़ रही है, महापुरुषों की प्रतिमाओं को तोड़ा जा रहा है, फिर भी बहुजन समाज के लोग चुप रहें यह नहीं हो सकता। बहुजन समाज के लोगों के सम्मान के लिए वह लगातार आवाज उठाते रहेंगे। जब तक बहुजन समाज को न्याय और सम्मान नहीं मिल जाता तब तक लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed