बेवफा पत्नी ने क्यों कराई पति की हत्या, वजह जानकर पुलिस अफसर भी हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के सरसावा में बाग ठेकेदार नफीस की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी से कराई थी। पुलिस ने खुलासा करते हुए नफीस की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।
बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी नफीस की 13 नवंबर को अंबाला रोड स्थित आम के एक बाग में गोली मारकर और ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी थी। नफीस बाग ठेकेदार था। पुलिस को इस मामले में पहले दिन ही कुछ सुराग मिल गए थे। बुधवार को पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि नफीस की हत्या में उसकी पत्नी वाजिदा के साथ उसके प्रेमी शमशाद उर्फ छोटा निवासी सलेमपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शमशाद की निशानदेही पर सलेमपुर में एक किसान की ट्यूबवेल से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। शमशाद के मुताबिक उसने नफीस को किसी काम से बाग में चलने के लिए कहा। इस पर नफीस ने अपनी बाइक निकाली और शमशाद के साथ चला गया। बाग में ले जाकर शमशाद ने नफीस की हत्या कर दी। शमशाद ने बताया कि उसके नफीस की पत्नी के साथ दो साल से संबंध थे और उन्हें डर था कि कहीं उनके संबंधों का पता नफीस को न चल जाए। इस कारण उसने नफीस को बहाने से बाग में ले जाकर हत्या कर दी।
नफीस के घर रहता था शमशाद
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि शमशाद और नफीस आपस में रिश्तेदार थे। शमशाद नफीस के घर में ही रह रहा था। बाद में यहां नौकरी करने लगा था। शमशाद ने बताया कि तीन साल पहले नफीस की पत्नी वाजिदा ने उसका निकाह अपनी रिश्तेदार की बेटी से कराया था। इस कारण उसका वाजिदा के साथ मेलजोल बढ़ गया था। अब लगभग दो साल से उसके वाजिदा से संबंध हो गए थे। लेकिन अब उन्हें संबंधों की पोल खुलने का डर सता रहा था। इसलिए घटना को अंजाम दिया।
पत्नी ने प्रेमी से मिलकर रची थी साजिद
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में शमशाद ने बताया कि वाजिदा और उसने नफीस को अपने रास्ते से हटाने की साजिश रची। वाजिदा ने ही हत्या करने के लिए तमंचा खरीदने के लिए पैसे दिए। वाजिदा के कहने पर ही 13 नवंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे नफीस को बाइक से आम के बाग में ले गया था।
पीठ पर गोली मारी और गला रेता
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी शमशाद ने बताया कि जैसे ही नफीस बाइक ट्यूबवेल की तरफ ले जाने लगा तभी रास्ते में उसने तमंचा निकालकर नफीस की पीठ में गोली मार दी। इससे बाइक गिर गई और नफीस के पैर बाइक के नीचे दब गए। फिर उसने अपनी जेब से ब्लेड निकालकर नफीस का गला रेत दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/