फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, Misbehavior with first daughter and then misbehavior with mother

दुष्कर्म पीड़िता की मां के साथ गैंगरेप, कोर्ट के आदेश पर शुरू हुई कार्रवाई

Mon, 14 Jan 2019 07:01 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 14 Jan 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, Misbehavior with first daughter and then misbehavior with mother
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दुष्कर्म पीड़ित बेटी के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ रही महिला के शिकायत वापस न लेने पर चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़ित महिला शिकायत लेकर पुलिस के पास गई तो वहां सुनवाई नहीं हुई जिसके चलते उसने न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। मामला यूपी के सहारनपुर जिले का है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि करीब 16 वर्ष पूर्व उसकी शादी मुजफ्फरनगर के बसधाड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे एक बेटी पैदा हुई। घर गृहस्थी ठीकठाक चल रही थी कि अचानक पति की तबीयत खराब हुई और कुछ दिन बाद उनकी मौत हो गई। इसके बाद वह मेहनत मजदूरी करके बेटी का पालन पोषण करनी लगी। 
विज्ञापन


महिला के मुताबिक, कुछ वर्ष पूर्व उसने अंबहेटा शेखां निवासी एक व्यक्ति से शादी कर ली। इस दौरान उसके बसधाड़ा निवासी रिश्तेदार ने नाबालिग बेटी की जिम्मेदारी उठाने की बात कहते हुए उसे कुटेसरा में स्थित अपनी बेटी के यहां भेज दिया। आरोप है कि कुछ दिनों बाद उसे पता लगा कि बेटी को रखने वाले रिश्तेदार के घर के ही एक युवक ने बेटी को गर्भवती कर दिया और बाद में मुजफ्फरनगर ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया जिसके चलते बेटी बीमार रहने लगी और 1 नवंबर 2018 को इसी के चलते उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि जब उसने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसकी जानकारी रिश्तेदार को हुई तो वह उस पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाने लगा। जब उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया तो वह उससे रंजिश रखने लगा। 

आरोप है कि नवंबर माह में वह देवबंद से अंबहेटा जा रही थी कि रास्ते में मिले उक्त लोग उसे बहाने से अपने साथ ले गए और उसके साथ सामूहिक दुराचार किया और बदहवासी की हालत में उसे नहर के किनारे छोड़कर फरार हो गए। जब वह पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने इस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उसे अदालत की शरण में जाना पड़ा। इस मामले में अदालत ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस का कहना है रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed