फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Mining officer vehicle pelted with stones, vandalized, driver assaulted, crusher owners saved him

Saharanpur: खनन अधिकारी की गाड़ी पर पथराव, तोड़फोड़, चालक के साथ की मारपीट, 6 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 16 Nov 2024 12:34 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 16 Nov 2024 12:34 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद के बेहट कोतवाली क्षेत्र में अवैध रूप से खनन में लिप्त वाहनों को पकड़ने के दाैरान खनन अधिकारी की गाड़ी पर पथराव कर दिया और कार चालक को निकालकर उसके साथ मारपीट की गई।

विज्ञापन
Saharanpur: Mining officer vehicle pelted with stones, vandalized, driver assaulted, crusher owners saved him
गाड़ी रोकते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव बरथा कोरसी में अवैध रुप से खनिज का परिवहन करने में लिप्त वाहनों को पकड़ने दौरान जिला खनन अधिकारी सुभाष सिंह की गाड़ी पर वाहन मालिकों व चालकों की भीड़ ने पथराव किया, जिसमें गाड़ी के शीशे टूट गए।

विज्ञापन


खनन अधिकारी के चालक से मारपीट
बताया गया कि आक्रोशित भीड़ ने खनन अधिकारी की गाड़ी के चालक के साथ भी मारपीट की। एक स्टोन क्रशर के मालिकों ने मौके पर पहुंचकर मुश्किल से खनन अधिकारी की गाड़ी को भीड़ के बीच से निकालवाया। गाड़ी में खनन निरीक्षक अभिलाष चौबे भी साथ थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर में गठरी बना ऑटो: कार की टक्कर के बाद पोल से टकराया थ्री व्हीलर, पल भर में बिखर गईं खुशियां; तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

खनन में लिप्त वाहनों की कर रहे थे जांच
खनन जोन में शुक्रवार देर रात जिला खनन अधिकारी और खनन निरीक्षक गांव बरथा कोरसी के पास अंबे ग्रुप से खनिज का परिवहन करने में लिप्त वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दो वाहन पकड़ लिए, जिनके चालक भाग निकले।

एक वाहन के चालक को अपनी सीट से नीचे कूदते हुए चोट लग गई। इससे खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों के चालक वहां इकट्ठा हो गए और उन्होंने मालिकों को सूचना दी, जिसके बाद भीड़ ने एक क्रशर पर खनन अधिकारी की गाड़ी को घेर कर उस पर पथराव कर दिया।

खनन अधिकारी के चालक को गाड़ी से निकालकर की मारपीट
पथराव में गाड़ी के शीशे टूट गए। आक्रोशित भीड़ ने खनन अधिकारी की गाड़ी के चालक को खिड़की से बाहर निकालकर मारपीट कर दी। इसकी सूचना मिलने पर असलमपुर बरथा में स्थित एक स्टोन क्रशर के मालिक मौके पर पहुंचे और उन्होंने मुश्किल से खनन अधिकारी की गाड़ी को भीड़ के बीच से निकलवाया।

सूचना मिलने पर एसडीएम मानवेंद्र सिंह, सीओ अभितेष सिंह व इंस्पेक्टर सत्येंद्र प्रकाश फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वहां से भीड़ जा चुकी थी।

सीओ ने बताया खनन निरीक्षक की तरफ से छह नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अज्ञात लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और जो लोग नाम दे रहे हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed