{"_id":"634d0c8f947402747a398124","slug":"saharanpur-meerut-couple-killed-three-injured-after-a-car-collided-with-truck-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत, चार की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत, चार की हालत गंभीर
Mon, 17 Oct 2022 05:03 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 17 Oct 2022 05:03 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे ने मेरठ निवासी महिला की जान ले ली, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सहारनपुर में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में नागल थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर एक कार की टक्कर ट्रक से हो गई, जिसमें कार सवार महिला की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भिजवा जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मेरठ जनपद के थाना सरधना के मोहल्ला घोसियान निवासी अकबर क्रेटा गाड़ी से अपने परिजनों के साथ देहरादून जा रहे थे। करीब 11 बजे जैसे ही वह सिड़की पुलिस चौकी के निकट पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो हाईवे कट से एक ट्रक घूम रहा था। इसी दौरान कार की गति तेज होने कारण वह ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Murder: पत्नी को वापस मांग रहा था पति, प्रेमी ने इनकार किया तो दिल्ली से मेरठ पहुंचकर दी खौफनाक मौत
विज्ञापन
सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने हसरत (43) को मृत घोषित कर दिया, जबकि अकबर (48) पुत्र वासीफ, लविश पुत्र अकबर आरिफ पुत्र कल्लू व नूरा गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक देशराज सिंह ने बताया अभी तक घटना की कोई तहरीर थाने नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।