फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: kidnapped bopys founded in the forest one died another serious condition

यूपी: दो युवकों का अपहरण कर मांगी 5 लाख की फिरौती, नहीं देने पर एक की हत्या

Thu, 30 Aug 2018 07:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 30 Aug 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur: kidnapped bopys founded in the forest one died another serious condition
सहारनपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला

यूपी में सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने बुधवार देर रात दो युवकों का अपहरण कर उनके परिजनों से दस लाख रुपये की फिरौती मांगी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग शुरू की तो बदमाशों ने एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी और दूसरे को मारपीट कर घायल कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।      

विज्ञापन


सरसावा के दुमझेड़ी गांव निवासी उस्मान (18 वर्ष) पुत्र जिंदा हसन अपने साथी बेहट के ग्राम पठानपुरा हाल निवासी दुमझेड़ा अरशद के साथ ग्राम जटवाला से बुधवार रात लगभग दस बजे बाइक लौट रहा था। वह जब सरसावा के ग्राम हैदरपुर के निकट पहुंचे तो सड़क पर दोनों छोरों से बांधे गए लोहे के तार में उनकी बाइक उलझ गई और दोनों गिर पड़े। दोनों के गिरते ही नकाबपोश चार बदमाश उन्हें आतंकित कर जंगल में ले गए। जहां गन्ने के एक खेत में उन्हें बंधक बनाकर बैठा दिया गया। बदमाशों ने रात लगभग साढ़े 12 बजे अरशद के साले आमिर को फोन कर उनसे पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी तथा पांच लाख रुपये उस्मान के घरवालों से लेकर आने के लिए कहा। परिजनों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर रात में ही कांबिंग शुरू कर दी। सुबह सड़क किनारे उनकी बाइक पड़ी मिल गई। आसपास के खेतों में तलाश किया तो गन्ने के एक खेत के बाहर अरशद घायल हालत में पड़ा मिल गया। अरशद ने ही उस्मान के ईख के खेत में पड़ा होने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां उस्मान मृत पड़ा था।

विज्ञापन

बुधवार को फिरौती के लिए किया गया था फोन

अरशद ने बताया कि विरोध करने पर बदमाशों ने उस्मान की गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने उस्मान का शव जिला अस्पताल पहुंचाया। उस्मान की हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने सरसावा अस्पताल और फिर जिला अस्पताल में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मृतक उस्मान के भाई अहतेशाम ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।       
   
सरसावा क्षेत्र में बदमाशों ने फिरौती के लिए दो युवकों का अपहरण किया था, जिसमें से एक की हत्या करके बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। उम्मीद जताई कि घटना का जल्द खुलासा हो जाएगा।- उपेंद्र कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed