पुलवामा हमले पर विवादित टिप्पणी करने वाली कश्मीरी छात्रा निलंबित, हॉस्टल से भी निकाला
पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में ग्लोकल यूनिवर्सिटी में पढ़ रही कश्मीरी छात्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और कार्रवाई पूरी होने तक छात्रा को यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से भी निष्कासित किया गया है। इस मामले में कुछ युवाओं ने आरोपी छात्रा के खिलाफ थाना मिर्जापुर में भी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। मामला यूपी के सहारनपुर जनपद का है।
ग्लोकल यूनिवर्सिटी की बीएससी रेडियोलोजी टेक्नोलॉजी द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशबू द्वारा सोशल मीडिया पर कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर विवादित टिप्पणी की गई है, जिस पर यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर मोहम्मद शोएब खान ने छात्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। इतना ही नहीं कार्रवाई पूरी होने तक छात्रा को यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से भी निष्कासित किया गया है।
Pulwama Attack Video: वो छेड़ेंगे हम तोड़ेंगे, न भूलेंगे न छोड़ेंगे-
https://www.youtube.com/watch?v=ZtRKUY8QOdQ
उधर, इस मामले में आरोपी छात्रा के खिलाफ निखिल भारद्वाज, सौरभ कुमार, सत्यम, मनोज चौधरी, राजीव कुमार, पुनीत सिंघल, आशू धीमान, गौरव चौधरी आदि ने कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर थाना प्रभारी योगेश शर्मा को तहरीर दी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/