फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Husband already married, then given three divorces, married a month ago

सहारनपुर: पहले से शादीशुदा निकला पति, फिर दिया तीन तलाक, एक माह पहले हुआ था निकाह

Wed, 10 Feb 2021 07:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 Feb 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur: Husband already married, then given three divorces, married a month ago
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक युवती के साथ धोखाधड़ी से शादी कर ली गई, जबकि पति पहले से शादीशुदा था। इस बात का पता लगने पर पति ने पीड़िता को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पति सहित ससुरालियों पर मारपीट करने आरोप लगाते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी नवविवाहिता ने बताया कि 29 जनवरी को क्षेत्र में ही रहने वाले एक युवक से उसकी शादी हुई थी। परिवार के लोगों ने शादी में तीन लाख रुपये खर्च किए थे। वह जब विदा होकर ससुराल गई तो पता चला कि उसके पति की पहले से शादी हुई है।

विज्ञापन

इस बाबत पति से पूछा तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पति ने उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाए। आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज कम लाने के भी ताने मारने लगे।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। एक फरवरी को उसके भाई ससुराल आए तो उनके साथ भी अभद्रता करने के साथ मारपीट की। इसी दिन पति ने उसे तीन तलाक देकर पिटाई कर घर से निकाल दिया।

पीड़िता ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed