{"_id":"60be2d13197f3c5da072ad6c","slug":"saharanpur-hand-pump-episode-caught-attention-businessman-s-family-warned-of-migration","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर : हैंडपंप प्रकरण ने पकड़ा तूल, व्यापारी के परिवार ने दी पलायन की चेतावनी, कांग्रेस विधायक पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर : हैंडपंप प्रकरण ने पकड़ा तूल, व्यापारी के परिवार ने दी पलायन की चेतावनी, कांग्रेस विधायक पर लगाए गंभीर आरोप
Mon, 07 Jun 2021 07:58 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 07 Jun 2021 07:58 PM IST
सार
व्यापारी आचार्य पंडित मुरारी झा ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर कस्बे में जिस तरह के हालात पैदा किए गए हैं, उस वजह से अब उनका परिवार यहां से पलायन करने को मजबूर है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के कस्बा बेहट में हैंडपंप उखाड़ने के मामले को लेकर राजनीति गरमा गई है। वहीं इस मामले में नया मोड़ आया है। हैंडपंप उखड़वाने की मांग करने वाले व्यापारी आचार्य पंडित मुरारी झा ने अपना और अपनी माता रेनु का वीडियो बयान वायरल किया। प्रदीप ने कहा कि हैंडपंप हमारी दुकान के आगे लगा था, जिससे आवागमन बाधित होने के साथ ही उनका व्यापार भी प्रभावित होता था।
हैंडपंप हटवाने के लिए उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर जांच करने के उपरांत ही प्रशासन ने हैंडपंप को हटवाया। आरोप है कि क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक नरेश सैनी ने वोटबैंक की राजनीति के लिए लोगों को उकसाया और हंगामा कर धरना देते हुए प्रशासन पर दबाव बनाया।
प्रदीप ने कहा कि विधायक क्षेत्र की सभी जनता के हैं, सिर्फ एक वर्ग के हित की बात नहीं करनी चाहिए। पंडित मुरारी ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर कस्बे में जिस तरह के हालात पैदा किए गए हैं, उस वजह से अब उनका परिवार यहां से पलायन करने को मजबूर है। पंडित मुरारी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले में उन्हें न्याय दिलाया जाए।

बजरंग दल मेरठ प्रांत संयोजक विकास त्यागी सहित अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि हैंडपंप रास्ते के बीच में आ रहा था, प्रशासन ने जांच कराकर ही हैंडपंप को उखड़वाया है। इसके बावजूद कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए धरना दिया।
उनकी मांग है कि किसी के दबाव में आकर उस स्थान पर अब दोबारा से हैंडपंप ना लगाया जाए। इस संबंध में बजरंग दल पदाधिकारियों ने एसडीएम बेहट दीप्ति देव को ज्ञापन सौंपा है। इससे पहले रविवार को कांग्रेस विधायकों ने हैंडपंप उखाड़ने के विरोध में धरना दिया था।
उधर, भीम आर्मी भी मैदान में कूद गई और धरना शुरू कर दिया। भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा कि हैंडपंप पुनः उसी स्थान पर लगाया जाए।