फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur UP Fire News: Saharanpur Fire News in Hindi: Fire set up in a fireworks factory in a village at Saharanpur

सहारनपुर: पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग, आधा दर्जन लोग झुलसे, कई की हालत चिंताजनक

Fri, 30 Oct 2020 11:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Oct 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur UP Fire News: Saharanpur Fire News in Hindi: Fire set up in a fireworks factory in a village at Saharanpur
सहारनपुर में लगी आग: पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद में बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा में शुक्रवार सुबह एक पटाखा फैक्टरी में भयंकर आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब आधा दर्जन लोग झुलस गए हैं। सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं आग में झुलसे कई लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह हादसा: परिवार पर टूटा गम का पहाड़, मौके का हाल देख कांप गई लोगों की रूह, तस्वीरें
विज्ञापन


पटाखा फैक्टरी में आग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। उधर, फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि फैक्टरी में अचानक से तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आवाज सुनकर आसपास के लोग भी कांप गए। उन्होंने बताया कि इस फैक्टरी में करीब दो हजार मजदूर काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी हालत गंभीर
बता दें कि मांगी (38), पूनम (42) और युवक मनोज कुमार की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां तीनों का उपचार किया जा रहा है। इन लोगों के साथ आये परिजनों ने बताया कि हादसे के समय फैक्टरी में काफी संख्या में मजदूर थे। इनमें अधिकतर महिलाएं थीं। उन्हें अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद आग बढ़ती चली गई।

वहीं सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने जिला अस्पताल पहुंचकर झुलसे लोगों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद डीएम अखिलेश कुमार सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने झुलसे लोगों के तत्काल बेहतर उपचार के निर्देश दिए। डीएम का कहना है कि फैक्टरी का लाइसेंस था। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक छह लोगों के झुलसने की जानकारी है।

सीएमओ ने बताया कि मांगी कि हालत गंभीर है। कुछ लोगों ने बताया कि यह फैक्टरी अमित कुमार के नाम से संचालित की है। वह देहरादून के निवासी बताये जा रहे हैं। दमकल विभाग की टीमें और ग्रामीण आग बुझाने में लगे हुए हैं। आग में कई वाहन भी जल गए हैं।

यह भी पढ़ें: खौफनाक था मंजर, आवाज सुन दहल गया इलाका, ये रही हादसे की भयावह तस्वीरें

डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि बिहारीगढ़ क्षेत्र के सतपुरा गांव में स्थित एक पटाखा फैक्टरी में आग लगी है। आग की चपेट में आने से करीब छह लोग झुलस गए हैं। सभी झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed