फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक था मंजर, आवाज सुन दहल गया इलाका, ये रही हादसे की भयावह तस्वीरें

Thu, 29 Oct 2020 04:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 29 Oct 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Meerut Gas Cylinder Blast News: gas cylinder blast in a house at sardhna of Meerut and two people has died
सरधना में हादसा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ शहर के सरधना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक मकान में अचानक हुए तेज धमाके के साथ आधा दर्जन से अधिक मकान ढह गए। इस हादसे में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग मलबे में दबने से घायल हो गए हैं। वहीं मौके पर जिसने भी वह खौफनाक मंजर देखा उसकी रूह कांप गई। आगे देखिए खौफनाक मंजर की तस्वीरें-

Meerut Gas Cylinder Blast News: gas cylinder blast in a house at sardhna of Meerut and two people has died
सरधना में हादसा - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि मोहल्ला पीर जादगान में माबूत खां निवासी टेहरकी का मकान है। गुरुवार सुबह परिवार के सभी सदस्य घर में बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक मकान में तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि दो मंजिला मकान सहित आसपास के करीब आधा दर्जन मकान भरभराकर ढह गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Meerut Gas Cylinder Blast News: gas cylinder blast in a house at sardhna of Meerut and two people has died
जानकारी देते सीओ - फोटो : अमर उजाला

उधर, घटना की जानकारी लगने पर एसएसपी अजय साहनी, एसपी देहात अविनाश पांडेय और सीओ सरधना आरपी शाही मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फायर ब्रिगेड की टीम और आसपास के कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने पुलिस और आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Gas Cylinder Blast News: gas cylinder blast in a house at sardhna of Meerut and two people has died
सरधना में हादसा - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने बताया कि धमाका इतना भयंकर था कि आसपास के घर भी ढह गए। धमाके की आवाज काफी दूर तक गई। इससे लोगों में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
Meerut Gas Cylinder Blast News: gas cylinder blast in a house at sardhna of Meerut and two people has died
हादसा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार मकान में गैस सिलिंडर फटने से यह हादसा हुआ है। अभी यह कंफर्म नहीं हो सका है कि मकान के अंदर कितने गैस सिलिंडर रखे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed