फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, Deobandi Ulema angry on Wasim Rizvi's film ram janmabhoomi

वसीम रिजवी की फिल्म 'रामजन्मभूमि' पर उलमा का कड़ा ऐतराज, उठाए ये सवाल

Tue, 20 Nov 2018 10:17 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 20 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, Deobandi Ulema angry on Wasim Rizvi's film ram janmabhoomi
देवबंद

उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी द्वारा अयोध्या मामले पर बनाई जा रही फिल्म रामजन्मभूमि देवबंद के उलमा को मंजूर नहीं है। उलमा का दो टूक कहना है कि बाबरी मस्जिद-रामजन्मभूमि जैसे संवेदनशील मुद्दे पर फिल्म बनाकर रिजवी हिंदू-मुस्लिमों को निशाना बनाकर मुल्क का माहौल खराब करना चाहते हैं।

विज्ञापन


मजलिस इत्तेहाद-ए-मिल्लत के प्रदेशाध्यक्ष मुफ्ती अहमद गौड़ ने वसीम रिजवी की फिल्म रामजन्मभूमि पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि जो चीज सामाजिक भावनाओं को भड़का कर समाज में विवाद पैदा करती हो सेंसर बोर्ड से ऐसी किसी भी फिल्म को मंजूरी नहीं मिलनी चाहिए। अयोध्या में बाबरी मस्जिद-रामजन्मभूमि का मुद्दा बेहद पेचीदा है। ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर फिल्म बनाना हिंदू-मुस्लिमों को निशाना बनाकर मुल्क के माहौल को खराब करने की कोशिश है। ऐसे लोगों की वजह से देश में फिरकापरस्ती, फितना और फसाद फैलता है। क्या ऐसे लोग दहशतगर्दी को बढ़ावा नहीं देते।

विज्ञापन

मुफ्ती अहमद गौड़ ने कहा कि रामजन्मभूमि और तीन तलाक का मसला सुप्रीम कोर्ट में अभी सुनवाई में है। ऐसे मुद्दों पर काल्पनिक फिल्म बनाना उचित नहीं है, जबकि 2019 का चुनाव भी करीब है। ऐसे में अगर देश के माहौल में अफरा तफरी पैदा होती है तो वह राजनीतिक व संवैधानिक दृष्टि से देश के प्रजातंत्र को कमजोर करने की साजिश महसूस होती है। इस तरह की चीजों को सरकार, न्यायपालिका व कार्य पालिका इन सब संवैधानिक संस्थानों को मिलकर रोकना चाहिए। ताकि मुल्क में अमनो अमान कायम रहे और लोगों में अपनी सुरक्षा को लेकर अहसास बरकरार रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed